Search KhabarFast

Press ESC to close

Apple बनी दुनिया की सबसे बड़ी कीमती कंपनी, Nvidia को पीछे छोड़ फिर हासिल किया नंबर-1 स्थान

Apple बनी दुनिया की सबसे बड़ी कीमती कंपनी, Nvidia को पीछे छोड़ फिर हासिल किया नंबर-1 स्थान

Apple Worlds Valuable Company: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Apple ने Nvidia को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब हासिल कर लिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर निवेशकों की बदलती सोच के बीच Apple ने यह उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को कारोबार के दौरान Apple का बाजार मूल्य करीब 4.88 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। वहीं, Nvidia के शेयरों में लगभग 3.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद उसका बाजार मूल्य करीब 4.86 ट्रिलियन डॉलर रह गया। इसी के साथ Apple ने फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया।

एक साल बाद मिला मुकाम 

करीब एक साल बाद Apple ने यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले अप्रैल पिछले साल के बाद Nvidia लगातार दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई थी। अब निवेशक केवल AI चिप बनाने वाली कंपनियों पर ही नहीं, बल्कि उन कंपनियों पर भी भरोसा जता रहे हैं जो AI के जरिए लंबे समय में बेहतर कमाई कर सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पहले Apple को AI की दौड़ में पीछे माना जा रहा था, क्योंकि कंपनी अपने AI मॉडल बनाने पर ज्यादा खर्च नहीं कर रही थी। लेकिन अब निवेशकों का नजरिया बदल रहा है। उनका मानना है कि Apple अपने मजबूत इकोसिस्टम, सर्विसेज और नए हार्डवेयर के जरिए AI से अच्छी कमाई कर सकती है।

Siri बनी पहले से ज्यादा स्मार्ट

Apple के सीईओ टिम कुक भी कंपनी को AI के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने अपने वॉयस असिस्टेंट Siri का नया और बेहतर AI वर्जन पेश किया है। माना जा रहा है कि इससे Siri पहले से ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बनेगी और Apple अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकेगा।

क्या है कंपनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती? 

विश्लेषकों का मानना है कि Apple के पास करोड़ों iPhone उपयोगकर्ताओं का डेटा है, जो भविष्य में AI सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि, कंपनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह यूजर्स की प्राइवेसी बनाए रखते हुए इस डेटा का सही इस्तेमाल कैसे करे। उधर, खबर है कि टिम कुक सितंबर में सीईओ पद छोड़ सकते हैं और उनकी जगह हार्डवेयर प्रमुख जॉन टर्नस कंपनी की कमान संभाल सकते हैं। ऐसे में Apple का फिर से नंबर-1 कंपनी बनना टिम कुक के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में शामिल माना जा रहा है।

Also read: Airtel यूजर्स के लिए अलर्ट...एयरटेल Perplexity Pro का फ्री पीरियड Over, डेडलाइन मिस करने पर बैंक अकाउंट से कटेंगे पैसे; ऐसे करें केंसिल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast