Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: करनाल में CM सैनी का बड़ा संदेश, सोनम वांगचुक मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया; ड्रग्स मुक्त हरियाणा पर अफसरों को दिए निर्देश

Haryana News: करनाल में CM सैनी का बड़ा संदेश, सोनम वांगचुक मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया; ड्रग्स मुक्त हरियाणा पर अफसरों को दिए निर्देश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज एक बैठक की गई जिसमें हमारा मुख्य उद्देश्य था ड्रग्स मुक्त हरियाणा, हमारा युवा नशे की तरफ मत जाए और खेलों की तरफ वह जाए इसका हमने ध्यान रखना है सीएम सैनी ने साथ-साथ बताया कि आज पुलिस SHO के के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया और एक अच्छी चर्चा जो है उनके साथ की गई किस तरह से नशे को रोकने के लिए काम करना है और जो यह नशे का काम करते हैं उनको कैसे पकड़ता है बड़ी बात यह है कि यह चर्चा अच्छी हुई है और इसके अच्छे परिणाम अब सामने आएंगे कम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी हरियाणा आए थे उन्होंने भी कहा विकसित भारत की तरफ बढ़ रहा है हमारा देश और इसी के साथ ओलंपिक और खेलों में हमारे बच्चे ज्यादा से ज्यादा भाग ले सके इसके लिए भी काम करना है ।

मुख्यमंत्री सैनी ने साथ-साथ कहां की मां-बाप को भी जो है बच्चों का ध्यान रखना चाहिए उनका बच्चा क्या कर रहा है किस ओर जा रहा है। उन्होंने कहा पुलिस किस तरह से युवाओं के साथ बातचीत करें ताकि वह गलत रास्ते पर न जाए और जो गैंगस्टर है उसे पर भी हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है विदेश से लाकर जो है उनको यहां पर जेल में डाला गया है और पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर काम कर रही है और सख्ती से निपटा जा रहा है ।

सोनम वांगचुक पर बोले सीएम सैनी 

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि हरियाणा किस तरह से आगे बढ़ता जा रहा है और उन्होंने कहा कि देश के जो जवान है जो बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हैं उसमें हरियाणा के बच्चे सबसे ज्यादा है उन्होंने हरियाणा के जवानों की तारीफ की और साथ ही कहा कि हम सबको मिलकर इस नशे के व्यापार से निपटना है। सोनम वांगचुक के सवाल पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हमारी सरकार सब की बात सुनती है जो भी बात होती है लेकिन आजकल विपक्ष घूमराह कर रहा है और ऐसी बातें करता है और जनता सब कुछ समझ चुकी है और देख भी रही है । 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में वित्तीय साक्षरता को लेकर SEBI और सरकार की बड़ी पहल, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल मीटिंग

Patna News : बिहार में वित्तीय साक्षरता और निवेशक जागरूकता बढ़ाने के लिए सेबी और बिहार सरकार ने एक संयुक्त पहल की शुरुआत की है। इसको लेकर गुरुवार, 23 अक्टूबर को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Bihar News:अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा नहीं देने पर एयरटेल को 1.25 लाख रुपये का हर्जाना, पटना उपभोक्ता आयोग का आदेश

Bihar News :अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा उपलब्ध नहीं कराने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने

बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा फसल क्षति अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

Bihar News: बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षति की भरपाई के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत आर्थिक सहायता देगी। राज्य के 9 जिलों की 289

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast