Search KhabarFast

Press ESC to close

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुए 13 रुपए महंगे, सरकार ने किया ऐलान; जनता की जेब होगी ढ़िली!

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुए 13 रुपए महंगे, सरकार ने किया ऐलान; जनता की जेब होगी ढ़िली!

Petrol-Diesel Price Hike: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण पूरे विश्व में तेल का संकट देखा जा रहा है। खासकर भारत के पड़ोसी देशों में तेज की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पाकिस्तान में भी डीजल-पेट्रोल की कीमत एक बार फिर बढ़ाई गई है।

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में पेट्रोल पर 13.18 पैसे और हाई स्पीड डीजल पर 13.80 रुपए बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 310.71 रुपए प्रति लीटर और और हाई स्पीड डीजल की कीमत 323.30 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

हाल ही में कम किए गए थे दाम

अमेरिका-ईरान में संघर्ष शुरू होने के बाद पाकिस्तान ने डीजल और पेट्रोल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की थी। 28 फरवरी को डीजल का रेट 281 रुपए प्रति लीटर और 3 अप्रैल को 530.35 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया था। वहीं, अप्रैल को पेट्रेल के दाम 458.41 रुपए प्रति लीटर थे। जबकि मार्च में पेट्रोल की कीमत 266 रुपए प्रति लीटर थी। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार ने बीच में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की थी।       

Also read: 'अजनबियों की तरह नहीं पुराने दोस्तों की तरह मिलते हैं', सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी का जोरदार भाषण

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या है रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जंग के बीच कच्चे तेल के दाम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल 126 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए थे। 126 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए थे, तो शांति समझौते के लिए बातचीत शुरू होने के बाद इसमें भारी गिरावट देखी गई थी और ये 72 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए थे। अब रेट 76.01 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना मरकज फिर से हुआ तैयार, नई बिल्डिंग में चढाया गया प्लास्टर-टाइल्स

Jais Headquater Reconstructed:भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त हुए थे। पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश का ठिकाना मरकज को भी तहस-नहस कर दिया गया था लेकिन, हालिया तस्वीरों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 15 महीने बाद बाद एक बार फिर मरकज का पुनर्निमाण किया गया है।

‘1971 की हार मत भूलिए...’ आसिम मुनीर पर फजलुर रहमान का तीखा हमला, दी बड़े बदलाव की चेतावनी

Pakistan News: पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर सीधा निशाना साधते हुए वरिष्ठ पाकिस्तानी नेता और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने सैन्य प्रतिष्ठान को 1971 में भारत के खिलाफ हुए युद्ध में मिली अपमानजनक हार और आत्मसमर्पण की याद दिलाई और चेतावनी दी कि निरंतर दमन और रक्तपात से क्षेत्र में नए भौगोलिक परिवर्तन हो सकते हैं।

ओमान में दर्दनाक सड़क हादसा...भारतीय यात्रियों की गाड़ी पलटने से एक की मौत, 9 घायल

Oman Road Accident: ओमान के हैमा विलायत में 22 अगस्त 2026 शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, सुल्तान सईद बिन तैमूर रोड पर भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक गाड़ी अचानक अपना कंट्रोल खो बैठी और पलट गई। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast