Search KhabarFast

Press ESC to close

गढ़वा में पेड़ से लटकी मिली लाश, 48 घंटे बाद हुआ खौफनाक खुलासा; घर के ये दो लोग निकले आरोपी

गढ़वा में पेड़ से लटकी मिली लाश, 48 घंटे बाद हुआ खौफनाक खुलासा; घर के ये दो लोग निकले आरोपी

Garhwa Murder Case: झारखंड के गढ़वा जिले में एक हैरान कर देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे में खुलासा कर दिया। जिस मामले को पहले आत्महत्या माना जा रहा था, वह जांच के बाद हत्या निकला। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। यह मामला चिनिया थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव का है। 11 जुलाई को गोला कोरवा का शव पत्थरपनिया जंगल में एक पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला था। शुरुआत में लोगों को लगा कि उसने आत्महत्या की है। लेकिन मृतक की मां ने इस पर भरोसा नहीं किया। उन्होंने पुलिस से कहा कि उनके बेटे की हत्या हुई है और पूरे मामले की जांच की जाए।

छोटे भाई ने किया खुलासा

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए और कई लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान मृतक के छोटे भाई नारायण कोरवा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में नारायण कोरवा ने बताया कि उसका अपने बड़े भाई की पत्नी सकलपतीया देवी के साथ अवैध संबंध था। घटना वाले दिन गोला कोरवा ने जंगल में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद दोनों को डर था कि अगर यह बात गांव में फैल गई तो बदनामी होगी। 

क्या थी हत्या की वजह? 

पुलिस के अनुसार, इसी डर के कारण दोनों ने मिलकर गोला कोरवा की हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए शव को गमछे से पेड़ पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे और किसी को हत्या का शक न हो। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सकलपतीया देवी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने भी हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मृतक की मां को था शक

गढ़वा के डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन परिजनों के संदेह के बाद हर पहलू से जांच की गई। वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले में सबसे अहम भूमिका मृतक की मां के संदेह ने निभाई। अगर उन्होंने हत्या की आशंका न जताई होती, तो यह मामला आत्महत्या मानकर बंद भी हो सकता था। अब पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Also read: Delhi News: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, लॉरेंस गैंग के 3 शूटर दबोचे गए; देने वाले थे बड़ी घटना को अंजाम 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

20 छोटे लड़के से प्यार का अंजाम हुआ भयावह, विवाहित महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

Gujrat News:गुजरात के गोंडल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका अपने से 20 साल छोटे से प्रेम संबंध में थी और महिला उस पर शादी करने के लिए बार-बार दबाव डाल रही थी। आरोप है कि इसी के चलते प्रेमी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

राजधानी दिल्ली के नरेला में नशे की हालत में मर्सिडीज से तीन कारों को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत; हिरासत में आरोपी

Delhi News: बाहरी दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह शराब और रफ्तार का कहर दिखाई दिया। जहां एक मर्सिडीज कार सवार युवक ने नशे की हालत में तीन कारों और एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। जोकि नरेला का ही रहने वाला बताया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi News: इंद्रपुरी में अवैध जुए के अड्डे पर दिल्ली पुलिस का छापा, 15 जुआरियों को पकड़ा; ₹3.61 लाख नकद और अन्य सामान बरामद

Delhi Crime: दिल्ली के इंद्रपुरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑर्गनाइज़्ड क्राइम (संगठित अपराध) के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम के तहत, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ़ ने इंद्रपुरी के E-ब्लॉक में दूसरी मंज़िल पर बनी एक झुग्गी में चल रहे अवैध जुए के अड्डे का पर्दाफ़ाश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast