Search KhabarFast

Press ESC to close

Tech Update: तेज धूप में स्मार्टफोन हो रहा ओवरहीट? ये 5 जरूरी सेफ्टी टिप्स रखेंगे आपके फोन को सेफ

Tech Update: तेज धूप में स्मार्टफोन हो रहा ओवरहीट? ये 5 जरूरी सेफ्टी टिप्स रखेंगे आपके फोन को सेफ

Smartphone Overheating Solution: देशभर में हीटवेव का प्रकोप जारी है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान 42-45 डिग्री तक पहुंच चुका है, जिस वजह जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में तेज धूप का असर आपके स्मार्टफोन पर भी पड़ रहा है। कई स्मार्टफोन कंपनियों का कहना है कि 35 डिग्री से ज्यादा का तापमान फोन की बैटरी की उम्र कम कर सकता है और परफॉर्मेंस को भी धीमा कर सकता है। लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे है, जो आपके फोन को तेज धूप से बचा सकता हैं।

1. फोन को तेज धूप से रखें दूर 

फोन को कभी भी डैशबोर्ड, खिड़की की सिल या सीधे सूरज की रोशनी में न छोड़ें। घर से बाहर निकलते समय फोन को छाया में या बैग के अंदर रखें। फोन कंपनियां बताती है कि फोन को 0-35 डिग्री सेल्सियस के बीच ही इस्तेमाल करना चाहिए।

2. हल्के और वेंटिलेशन वाले फोन कवर यूज करें

मोटा या सिलिकॉन फोन कवर ठंडक बाहर निकलने नहीं देचा, जिस वजह से गर्मी अंदर ही रहती है।  ऐसे में अगर फोन गर्म हो रहा है तो उसे कवर से निकालकर ठंडी हवा में कुछ देर के लिए रख दें। इसके अलावा हल्के और वेंटिलेशन वाले कवर ही यूज करें।

Also read: Car Buying Alert: ड्रीम कार को एकदम नई जैसी रखनी है? तो खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो खर्चा पक्का

3. स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें

इसके अलावा ज्यादा ब्राइटनेस, GPS, ब्लूटूथ, वाई-फाई और बैकग्राउंड ऐप्स फोन को ज्यादा गर्म कर देते हैं। इसके लिए ऑटो-ब्राइटनेस ऑन रखें।

4. गर्म जगह में चार्जिंग न करें

चार्जिंग के दौरान फोन पहले से ही गर्म होता है। इसलिए इसे सूरज की रोशनी या गर्म कमरे में चार्ज करने से बचें। इसके अलावा गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान फोन चार्ज ना करें। फोन को ठंडे, छायादार जगह पर चार्ज करें और 80%-90% चार्ज होने पर प्लग निकाल दें।

5. लगातार फोन यूज करने से बचें

लगातार गेमिंग, नेविगेशन या कैमरा इस्तेमाल न करें। अनावश्यक ऐप्स बंद करें। समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट चेक रखें। अगर फोन बहुत गर्म हो जाए तो 15-20 मिनट के लिए पावर ऑफ कर दें। इससे फोन खुद ही ठंडा होने लगेगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

7.40 लाख की SUV ने मारी बाजी, Brezza-Venue को पीछे छोड़ बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Tata Nexon: भारतीय ऑटो बाजार में इस वक्त SUV के ही चर्चे है। हर बार अपने नए सेगमेंट की वजह से SUV बिक्री की लिस्ट में नंबर 1 बनी रहती है। ये सिलसिला सितंबर 2026 को भी जारी रहा। दरअसल, सब-4 मीटर, मिनी, माइक्रो, कॉम्पैक्ट, मिड-साइज और फुल साइज के सेगमेंट की डिमांड इन दिनों बढ़ गई है। लेकिन ज्यादातर लोगों की पसंद सब-4 मीटर बनी हुई है। जिस वजह से SUV में टाटा नेक्सन ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत की हुई है।

नवरात्रि में आएगा महिंद्रा का धमाकेदार कार, कंपनी इस दिन लॉन्च कर रही XUV ​​3XO

महिंद्रा 15 अक्टूबर को XUV ​​3XO कॉम्पैक्ट SUV का CNG वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है। ऑटोकार इंडिया ने अप्रैल 2026 में ही XUV 3XO CNG के विकास की खबर दी थी , और अब कंपनी के एक टीज़र से इसकी पुष्टि हो गई है।

200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी...OnePlus का नया फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए बेस्ट है ये स्मार्टफोन

OnePlus 16 Launch: पुराने फोन से बोर हो चुके यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे है और गेम खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए OnePlus का नया स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल, OnePlus अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 आज 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को लॉन्च कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast