Instagram Story Edit Feature: अगर आप भी इंस्टाग्राम यूज करते है तो यह नया फीचर मिस करना आपके लिए बेवकूफी होगी। दरअसल, इंस्टाग्राम ने एक ऐसा फीचर शुरू किया है, जिससे यूज़र्स अपनी स्टोरीज़ को पब्लिश करने के बाद भी एडिट कर सकते हैं। जी हां,आपने सही सुना। अब इंस्टाग्राम पर स्टोरीज़ अपलोड होने के बाद भी उसे एडिट किया जा सकेंगे। इस नए फीचर की खास बात यह है कि एडिट करन के बावजूद आप अपनी स्टोरीज़ पर मौजूदा व्यूज़, लाइक्स या रिप्लाई खोएंगे नहीं। इससे यूज़र्स अपने कंटेंट को डिलीट और रीपोस्ट किए बिना ही सुधार कर सकते हैं।
स्टोरीज़ ब्लिश करने के बाद भी हो सकेगी एडिट
इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी के मुताबिक, यूज़र्स अब प्लेटफॉर्म पर शेयर करने के 15 मिनट बाद तक अपनी स्टोरीज़ में टेक्स्ट, म्यूज़िक, स्टिकर्स और ड्रॉइंग्स में बदलाव कर सकते हैं। मोसेरी ने कैप्शन में लिखा 'अगर आपने कभी स्टोरी पोस्ट करने के ठीक बाद कोई टाइपो देखा है, तो यह आपके लिए है। अब आप शेयर करने के 15 मिनट बाद तक टेक्स्ट, म्यूज़िक, स्टिकर्स और ड्रॉइंग्स एडिट कर सकते हैं, बिना अपने व्यूज़, लाइक्स या रिप्लाई खोए। बहुत से लोग इसके लिए कह रहे थे, इसलिए मैं इसे लाने के लिए उत्साहित हूँ।'
उम्मीद है कि इस अपडेट से यूज़र्स की सामान्य गलती, टाइपिंग की गलतियां ठीक करना या स्टोरी बनाते समय छूट गए एलिमेंट्स को जोड़ना आसान हो जाएगा। पहले, यूज़र्स को ऐसे बदलाव करने के लिए पहले से पब्लिश स्टोरी को डिलीट करके फिर से अपलोड करना पड़ता था, जिससे ओरिजिनल पोस्ट पर जमा हुआ एंगेजमेंट खत्म हो सकता था। लेकिन अब इस नए फ़ीचर को पब्लिश स्टोरी खोलकर और स्क्रीन के नीचे-दाएँ कोने में तीन-डॉट मेनू चुनकर एक्सेस किया जा सकता है। फिर यूज़र्स ज़रूरी बदलाव करने के लिए 'एडिट स्टोरी' ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं।
Also read: Xiaomi 18 Pro में मिलेंगे दो 200MP कैमरे, पीछे की स्क्रीन बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण
इंस्टाग्राम लाया कई नए फीचर
इसके अलावा एडिटिंग फ़ीचर के साथ, इंस्टाग्राम ने स्टोरी बनाने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के मकसद से कई बदलावों की भी घोषणा की है। प्लेटफ़ॉर्म स्टिकर्स के लिए नए फ़ॉन्ट, रंग और शेप्स ला रहा है। यह डेडिकेटेड स्टिकर शीट के ज़रिए स्टिकर भी दिखाएगा, जिन्हें यूज़र्स के लिए ब्राउज़िंग और अलग-अलग ऑप्शन चुनना आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इसी के साथ स्टोरीज़ बनाते समय यूज़र्स के कई फ़ोटो चुनने के तरीके में भी बदलाव कर रहा है। यह अपडेट नए ब्लर इफ़ेक्ट, कलर और ग्रेडिएंट बैकग्राउंड ऑप्शन भी लाता है, जिससे यूज़र्स को अपने कंटेंट को कस्टमाइज़ करने के ज़्यादा तरीके मिलते हैं। ये नए बदलाव इंस्टाग्राम की अपने क्रिएटिव टूल्स को बेहतर बनाने और यूज़र्स के लिए कंटेंट बनाना ज़्यादा आसान बनाने की कोशिशों का हिस्सा हैं।