Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Road Accident: लखीसराय में स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

Bihar Road Accident: लखीसराय में स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

Bihar Road Accident: बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। गुण सागर गांव के पास स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में एक और व्यक्ति की मौत होने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार सभी लोग देवघर से लखीसराय की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गुण सागर गांव के पास वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग मोतिहारी के रहने वाले थे। हालांकि, मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतकों की संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News: CM धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की सौगात, 54 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा चम्पावत के सीमांत क्षेत्र बनबसा को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जनपद में 165.68 करोड़ रुपये की लागत वाली 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

Uttrakhand News:भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का सख्त रुख, बड़े अधिकारियों पर भी हुई कार्रवाई; 1064 ऐप से करें शिकायत

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि विजिलेंस विभाग को भ्रष्टाचार के मामलों में स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast