Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price Today 24 November 2026: 10 दिन बाद सोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 24 November 2026: 10 दिन बाद सोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 24 November 2026: सोने और चांदी की कीमतों में जारी गिरावट पर अब विराम लगता दिखाई दे रहा है। दोनों कीमती धातुओं के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, गुरु नानक जयंती के चलते मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में कारोबार बंद है। बाजार बंद होने से पहले दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर सभी टैक्स मिलाकर 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं, MCX पर गोल्ड फ्यूचर 4,243 रुपये यानी 3.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,26,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,21,778 रुपये पर बंद हुआ था। अलग-अलग बाजार स्रोतों के आंकड़ों में भी सोने के भाव में तेजी दिखाई दी। Bullions के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,27,000 रुपये, जबकि IBJA के मुताबिक 1,24,945 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। IBJA के अनुसार 23 कैरेट सोने का भाव 1,24,445 रुपये, 22 कैरेट का 1,14,450 रुपये, 18 कैरेट का 93,709 रुपये और 14 कैरेट का 73,093 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं GoodReturns ने 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,710 रुपये, 22 कैरेट की 1,16,150 रुपये और 18 कैरेट की 95,060 रुपये बताई है।

चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख देखने को मिला है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में कारोबार बंद होने से पहले चांदी 1.57 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी। MCX पर इसका वायदा भाव 6,392 रुपये यानी 4.32 प्रतिशत चढ़कर 1,54,205 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,47,813 रुपये पर बंद हुआ था। Bullions के आंकड़ों के मुताबिक चांदी 1,54,960 रुपये प्रति किलो और IBJA के अनुसार 1,52,625 रुपये प्रति किलो पर रही। वहीं GoodReturns ने इसका भाव 1,75,000 रुपये प्रति किलो बताया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

प्रमुख राज्यों में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली 

24K सोना - ₹1,26,710 प्रति 10 ग्राम         

22K सोना - ₹1,16,150 प्रति 10 ग्राम

18K सोना - ₹95,060 प्रति 10 ग्राम 

चांदी - ₹1,75,000 प्रति किलो 

मुंबई   

24K सोना - ₹1,25,560 प्रति 10 ग्राम         

22K सोना - ₹1,16,000 प्रति 10 ग्राम 

18K सोना - ₹94,910 प्रति 10 ग्राम 

चांदी - ₹1,75,000 प्रति किलो 

कोलकाता   

24K सोना - ₹1,25,560 प्रति 10 ग्राम         

22K सोना - ₹1,16,000 प्रति 10 ग्राम 

18K सोना - ₹94,910 प्रति 10 ग्राम 

चांदी - ₹1,75,000 प्रति किलो 

चेन्नई   

24K सोना - ₹1,25,560 प्रति 10 ग्राम         

22K सोना - ₹1,16,000 प्रति 10 ग्राम 

18K सोना - ₹94,950 प्रति 10 ग्राम 

चांदी - ₹1,75,000 प्रति किलो 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, जानें क्या है कारण

Share Market Crash: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। सुबह बाजार हरे निशान पर खुला था, लेकिन दोपहर होते-होते निवेशकों का मूड बिगड़ गया और बाजार धड़ाम से नीचे आ गया।

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का डबल धमाका! सेंसेक्स-निफ्टी उछले, सोना-चांदी की कीमतें भी बढ़ीं

Share Market: शेयर बाजार में सोमवार को कारोबारी सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ हुई। उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 502 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि NSE निफ्टी 50 ने 25,900 का अहम स्तर पार कर लिया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की लगातार खरीदारी और घरेलू बाजार में सकारात्मक माहौल से निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है। हालांकि, बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद दोनों प्रमुख इंडेक्स उतार-चढ़ाव के चलते लाल निशान में भी पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast