Search KhabarFast

Press ESC to close

Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौत

Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क किनारे खड़ी एक स्कूली बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य छात्र घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, स्कूली बस में करीब 50 से 60 छात्र-छात्राएं और शिक्षक सवार थे। बस फतेहपुर से बच्चों को लेकर आगरा जा रही थी। छात्रों को ताजमहल दिखाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस खड़ी थी, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में चार छात्रों की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, कई छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

डीएम और एसपी ने लिया घायलों का हाल

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल छात्रों का हालचाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली।

ठठिया थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

यह दुर्घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र के किलोमीटर 209 के पास हुई। पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar Road Accident: लखीसराय में स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

Bihar Road Accident: बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। गुण सागर गांव के पास स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में एक और व्यक्ति की मौत होने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Uttrakhand News:भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का सख्त रुख, बड़े अधिकारियों पर भी हुई कार्रवाई; 1064 ऐप से करें शिकायत

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि विजिलेंस विभाग को भ्रष्टाचार के मामलों में स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast