Search KhabarFast

Press ESC to close

लुधियाना में रोड रेज पर फायरिंग, नशे में धुत युवकों ने मारी गोली, पुलिस ने बरामद की i-20

लुधियाना में रोड रेज पर फायरिंग, नशे में धुत युवकों ने मारी गोली, पुलिस ने बरामद की i-20

Ludhiana Road Rage Firing: लुधियाना में रोड रेज की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली टक्कर के बाद वीडियो बनाने पर 5 युवकों ने एक शख्स को गोली मार दी। फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के पास हुई इस फायरिंग में 37 साल के क्लाउड किचन संचालक शरद गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पेट में नाभि के ठीक ऊपर लगी और पीठ से आर-पार निकल गई। उन्हें तुरंत DMC अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी सर्जरी की गई।

वीडियो बनते देख आरोपी भड़क गए

वारदात के वक्त शरद अपनी हुंडई वेन्यू कार में पत्नी और बुजुर्ग मां के साथ घर लौट रहे थे। वेरका चौक के पास उनकी कार की 3 गाड़ियों से हल्की टक्कर हो गई। इसके बाद i-20 कार से उतरे 5 युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक शराब के नशे में धुत थे और महिलाओं की मौजूदगी में भी गाली-गलौज करने लगे। जब शरद ने इसका विरोध किया तो युवकों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जब युवकों की गुंडागर्दी बढ़ने लगी तो शरद ने सबूत के तौर पर मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनते देख आरोपी भड़क गए और एक युवक ने नजदीक से शरद पर गोली चला दी। गोली लगते ही शरद सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी सबूत मिटाने के लिए उनका मोबाइल फोन भी छीनकर चंडीगढ़ की तरफ फरार हो गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बेतिया में Senco Gold शोरूम में 30-40 करोड़ की लूट, ग्राहक बनकर घुसे 8 हथियारबंद बदमाश

Bihar News:बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया शहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। शहर के व्यस्त सुप्रिया रोड स्थित Senco Gold & Diamonds शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर सोने और हीरे के कीमती आभूषण लूट लिए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लूटे गए गहनों की कीमत 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।

Delhi News: दिल्ली में MCD के नाम पर फर्जीवाड़ा! लाल किले के पास नकली पार्किंग स्लिप से हो रही थी अवैध वसूली, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Red Fort Fake Parking Slip: अगर आप लाल किला घूमने जाते रहते है और वहां की पार्किंग स्लॉट में अपनी गाड़ी पार्क करते हो तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक कथित गैर-कानूनी पार्किंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के चलते 40 साल के एक शख्स को दबोचा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast