Discount On Iphone And MacBook: Apple के प्रीमियम प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शानदार मौका सामने आया है। iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर के तहत इसकी प्रभावी कीमत 54,990 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, कंपनी के MacBook मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, iPhone की इतनी कम कीमत किसी सीधे प्राइस कट से नहीं, बल्कि बैंक डिस्काउंट और पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर मिलने वाले फायदे से संभव है।
iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये है। Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकृत Apple रिटेलर के ऑफर में इसकी कीमत घटकर 1,22,990 रुपये हो जाती है। इसके बाद 3,000 रुपये का HDFC बैंक इंस्टेंट डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलता है। इस तरह कीमत 1,09,990 रुपये रह जाती है। अगर ग्राहक अपना पुराना योग्य स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं और उसकी अधिकतम 55,000 रुपये की वैल्यू मिलती है, तो फोन की प्रभावी कीमत 54,990 रुपये हो सकती है। 
MacBook पर भी मिल रहा है 15,000 रुपये तक का कैशबैक
Apple अपने MacBook की खरीद पर भी आकर्षक बैंक ऑफर दे रहा है। 19 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर MacBook Pro पर 15,000 रुपये, MacBook Air पर 10,000 रुपये और MacBook Neo पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है।
MacBook मॉडल संभावित कैशबैक
MacBook Pro -₹15,000
MacBook Air -₹10,000
MacBook Neo -₹7,000
यह ऑफर American Express, Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड पर उपलब्ध है। इसके अलावा, पात्र बैंक के जरिए 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल सकता है।
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ध्यान रहे कि iPhone 17 Pro की 54,990 रुपये वाली कीमत सभी ग्राहकों के लिए नहीं है। इसके लिए बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और पुराने फोन की अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू मिलना जरूरी है। पुराने फोन की कीमत उसकी स्थिति और मॉडल के आधार पर तय होगी। वहीं, MacBook पर मिलने वाला कैशबैक भी बैंक और मॉडल की पात्रता पर निर्भर करेगा। इसलिए खरीदारी से पहले संबंधित स्टोर या Apple की वेबसाइट पर ऑफर की शर्तें जरूर जांच लें।
Also read: भारत ने रचा इतिहास! HPV वैक्सीनेशन की 1 करोड़ डोज पूरी, PM मोदी ने की तारीफ