Search KhabarFast

Press ESC to close

Tamilnadu News: TVK गठबंधन को मिला नया नाम, विजय के नेतृत्व में कांग्रेस समेत 4 दलों का साथ

Tamilnadu News: TVK गठबंधन को मिला नया नाम, विजय के नेतृत्व में कांग्रेस समेत 4 दलों का साथ

Tamilnadu News:तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के नेतृत्व वाले गठबंधन को आखिरकार नया नाम मिल गया है। चेन्नई में हुई अहम बैठक के बाद गठबंधन का नाम सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस तय किया गया है। इस गठबंधन में टीवीके के अलावा कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथैगल काची ,मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग शामिल हैं।

गठबंधन का नाम तय करने और आगे की चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए बुधवार को चेन्नई के पनायुर स्थित TVK मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें गठबंधन में शामिल दलों के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में चुनावी तालमेल, साझा रणनीति और गठबंधन की आगे की दिशा को लेकर चर्चा हुई।

कांग्रेस की ओर से मणिकम टैगोर, थारागाई कथबर्ट और प्रवीण चक्रवर्ती बैठक में मौजूद रहे। VCK की तरफ से पार्टी प्रमुख थोल थिरुमावलवन के अलावा वन्नी अरसु, रवि कुमार और सिंथनई सेलवन शामिल हुए। वहीं MDMK की ओर से पार्टी प्रमुख वाइको और दुरई वाइको ने बैठक में हिस्सा लिया। IUML की ओर से के.एम. कादर मोइदीन और शाहजहाँ मौजूद रहे।

साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर भी चर्चा

बैठक में गठबंधन के लिए **साझा न्यूनतम कार्यक्रम** तैयार करने और एक **संयुक्त संचालन समिति** गठित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसका मकसद गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और चुनावी रणनीति को एकजुट तरीके से आगे बढ़ाना है।

गठबंधन के नाम में क्या है खास?

गठबंधन के नाम के साथ अब साझा न्यूनतम कार्यक्रम और संयुक्त संचालन समिति को लेकर होने वाली अगली कवायद पर सभी की नजरें रहेंगी। TVK के नेतृत्व में तैयार हुआ यह गठबंधन राज्य की सियासत में किस तरह का समीकरण बनाता है, यह आने वाले चुनावी अभियान में साफ होगा।  

Also read: तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरी मेज पर भ्रष्टाचार की दो फाइलें’

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News: क्या फिर से हाथ थामने की तैयारी कर रहे कैप्टन अमरिंदर? बदले सियासी सुरों ने चर्चाओं को दी हवा

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बाजार में चर्चाओं को दौर जारी है। चर्चा इस बात की है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर से कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसक वजह साफ दिख रही है क्योंकि, हाल में कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर सवाल उठाए थे।

राहुल गांधी ने संभाली ‘चीफ सेलेक्टर’ की भूमिका, कांग्रेस में 60% से ज्यादा सचिव बदलने की तैयारी

कांग्रेस में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है। पार्टी 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी नई टीम तैयार करने में जुट गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast