Search KhabarFast

Press ESC to close

तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरी मेज पर भ्रष्टाचार की दो फाइलें’

तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरी मेज पर भ्रष्टाचार की दो फाइलें’

Tamil Nadu Assembly: तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और डीएमके पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा हमला बोला है। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच बहस के दौरान विजय ने दावा किया कि उनके पास पिछली डीएमके सरकार से जुड़ी भ्रष्टाचार की दो फाइलें हैं। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर इन फाइलों को सार्वजनिक किया जाएगा। मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में कहा, “मैं पिछली डीएमके सरकार की भ्रष्टाचार की फाइलें सही समय पर सामने लाऊंगा। मेरी मेज पर दो फाइलें हैं। मुझे अभी ऐसा करने के लिए मजबूर मत कीजिए।” उनके इस बयान के बाद सदन में राजनीतिक माहौल गरमा गया।

सड़क निर्माण में कथित गड़बड़ी पर हंगामा

मुख्यमंत्री का यह बयान सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर हुई चर्चा के दौरान आया। TVK के विधायकों ने सड़क निर्माण से जुड़े काम में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख मुख्यमंत्री विजय ने हस्तक्षेप किया और पिछली डीएमके सरकार के कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा दिया। हालांकि, उन्होंने फिलहाल उन दो फाइलों में क्या जानकारी है और किन मामलों से जुड़ी है, इसका खुलासा नहीं किया है।

भ्रष्टाचार पर सोशल मीडिया की भी होगी निगरानी

वहीं, विजय सरकार भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों और सबूतों को जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखने की तैयारी कर रही है। सरकार के मुताबिक, DVAC के पास फिलहाल सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचार से जुड़ी पोस्ट और जानकारी को सुरक्षित रखने की अलग व्यवस्था नहीं है। इसी कमी को दूर करने के लिए एक नया सेंटर बनाने की तैयारी है। यह सेंटर 24 घंटे सोशल मीडिया की निगरानी करेगा। इसमें आम लोगों की शिकायतें, व्हिसलब्लोअर की ओर से दी गई जानकारी और भ्रष्टाचार से जुड़े वायरल पोस्ट व वीडियो पर नजर रखी जाएगी।

अगर किसी पोस्ट या वीडियो में भ्रष्टाचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, तो DVAC उसकी जांच कर सकती है। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया से कोई पोस्ट या वीडियो हटाए जाने के बाद भी जरूरी सबूत सुरक्षित रखना है। इस तरह एक तरफ मुख्यमंत्री विजय विधानसभा में पिछली डीएमके सरकार से जुड़ी ‘दो भ्रष्टाचार फाइलों’ का जिक्र कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनकी सरकार सोशल मीडिया के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायतों और सबूतों को इकट्ठा करने के लिए नई व्यवस्था तैयार कर रही है। हालांकि, इन दोनों फाइलों की वास्तविक जानकारी कब सामने आएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Also read: तमिलनाडु में स्वतंत्रता दिवस पर सैल्यूट को लेकर छिड़ा घमासान, सीएम विजय और तृषा से जुड़ा है मामला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु में स्वतंत्रता दिवस पर सैल्यूट को लेकर छिड़ा घमासान, सीएम विजय और तृषा से जुड़ा है मामला

DMK Lashehs Out On CM Vijay:तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह विवादों में घिर गया है। 15 अगस्त को हुए कार्यक्रम में अभिनेत्री तृषा कृष्णन पहली कतार में बैठी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान तृषा और मुख्यमंत्री विजय एक-दूसरे को सैल्यूट करते नजर आए। अब इस पर घमासान मच गया है।

क्या सीएम पद छोड़कर दिल्ली आएंगे देवेंद्र फडणवीस? पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अटकले तेज

CM Fadnavis Meet PM Modi: सोमवार यानी 17 अगस्त को एक तरफ भाजपा की नई कोर टीम का गठन किया गया। वहीं, दूसरी तरफ इन बातों के भी कयास लगाए जा रहा हैं कि मोदी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इन अटकलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast