Kanpur Medicine Trader Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हत्या के एक मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दरअसल, कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में 05 सितंबर की रात दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद इस मामले में पुलिस को नया सुराग मिला है। इस हत्या मामले में दवा कारोबारी की बहू शालू और उनके नौकर विशाल गौतम को आरोपी बताया गया है। मामले की सारी कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने पाया कि शालू और विशाल के व्हाट्सएप के जरिए कई बार बात हुई, लेकिन हालिया बातचीत के 49 मैसेज डिलीट पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस उन सभी डिलीटिड मैसेज को रिकवर करने की कोशिश कर रही है, जिससे य पता चल सकता है कि डिलीटिड मैसेज में क्या लिखा गया था?
हत्या का पूरा मामला क्या है?
बता दें, 63 वर्षीय विनीत मिनोचा दवा व्यापार से जुड़े करोड़पति कारोबारी है। लेकिन 05 सितंबर को बड़ी बेरहमी से उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना घटी, उस वक्त मृतक घर में अकेले थे। उनके बेटा और बहू दोनों पार्टी में गए हुए थे। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी घर में घुसा और चाकू से करीब 26 वार किए। सुबह के समय जब बेटा-बहू घर वापस आए, तब घटना के बारे में पता चला और पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआत में ये मामला सामान्य हत्या का लग रहा था। लेकिन CCTV फुटेज खंगालने के बाद मृतक के पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को अपार्टमेंट में आते-जाते देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Also read: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मानदेय; केंद्रों को बनाया जाएगा स्मार्ट
लेकिन पूछताछ करने पर मामले में एक नया मोड़ आया, जब आरोपियों ने कारोबारी की बहू शालू को हत्या का मास्टरमाइंंड बताया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शालू ने उन्हें अपने ससुर को जान से मारने के लिए छह लाख रुपये की सुपारी दी थी। जानकारी के अनुसार, शालू अपने ससुर की पाबंदियों से नाराज थी। रोज-रोज की रोक-टोक उसे पसंद नहीं थी, इसलिए उसने अपने ससिर को रास्ते से हटाने की साजिश रही। हैरानी की बात यह है कि शुरुआत में ससुर की हत्या के बाद बहू शालू को फूट-फूटकर रोते-बिलखते देखा गया था, लेकिन किसे पता था कि बहू के आंसू नकली थे।
शालू और विनोद के डिलीट मैसेज
इसके बाद पुलिस शालू और विनोद से जुड़ी सारी डिटेल्स निकलवा रही थी। जांच में पता चला कि दोनों के बीच 1 मई से हत्या वाले दिन तक करीब 309 बार फोन और मैसेज के जरिए संपर्क हुआ था। लेकिन कुल 49 मैसेज को डिलीट कर दिया। तो वहीं, अब पुलिस उन डिलीट मैलेज को रिवकर करने की कोशिशों में लगी हुई है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है ति उन मैसेज में ऐसी क्या बात कही गई थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।