NIA Files Chargesheet On Lal Quila Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाका मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में एनआईन ने चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए के अनुसार लाक किले के पास हुआ धमाका आत्मघाति बम विस्फोट था।
एनआईए ने दावा किया है कि आरोपी उमर उन बनी धमाके के वक्त कार में ही मौजूद था। चार्जशीट के अनुसार उसी कार में लगाए गए आईईडी को एक खास कमांड मैकेनिज्म के जरिए एक्टिव किया था।
एनआईए की चार्जशीट में खुलासा
एनआईए के अनुसार इस मामले में सामने आए आतंकी मॉड्यूल की विचारधारा और उसकी गतिविधियों की जांच की गई। मॉड्यूल से जुड़े आतंकी कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित थे और हिंसक गतिविधियों की तैयारी कर रहे थे। जांच में मिले कागाजत से कथित तौर पर यह भी सामने आया कि आरोपी आतंकवादी हमलों के लिए रणनीतिक और ऑपरेशनल जानकारी जुटा रहे थे।
कट्टर विचारों से प्रभावित था आरोपी
एनआईए की चार्जशीट में लोन मुजाहिद पॉकेट बुक हत्याका कैसे बने नाम के एक कागाजात का भी जिक्र किया गया है। एजेंसी के मुताबिक आरोपी इस किताब या मैनुअल में दी गई जानकारी का कथित तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। चार्जशीट के अनुसार यह दस्तावेज AQAP यानी अल-कायदा इन द अरबियन पेनिनसुला से जुड़ा बताया गया है और इसमें विस्फोटक, हथियार, गुप्त ऑपरेशन और आईईडी से जुड़ी जानकारी दी गई थी।
Also read: Aaj Ka Mausam 09 Sep: देशभर में बारिश का दौर जारी, दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों के लिए अलर्ट, IMD से जानें आज 09 सितंबर का मौसम