Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: क्या फिर से हाथ थामने की तैयारी कर रहे कैप्टन अमरिंदर? बदले सियासी सुरों ने चर्चाओं को दी हवा

Punjab News: क्या फिर से हाथ थामने की तैयारी कर रहे कैप्टन अमरिंदर? बदले सियासी सुरों ने चर्चाओं को दी हवा

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बाजार में चर्चाओं को दौर जारी है। चर्चा इस बात की है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर से कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसक वजह साफ दिख रही है क्योंकि, हाल में कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर सवाल उठाए थे।

इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर का राहुल गांधी से हालिया नजदीकी बढ़ना कुछ इस तरह ही इशारा कर रह है कि शायद कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस में वापसी कर लें। हालांकि, अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

कैप्टन अमरिंदर का दिमागी नक्सल पर सवाल

कैप्टन अमरिंदर ने दिमागी नक्सल शब्द के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी से साफ-साफ दिमागी नक्सल वाले बयान को परिभाषित करने को कहा था। उन्होंने पूछा था कि दिमागी नक्सल का मतलब क्या है और लोकतांत्रिक तरीके से जताने वाले असहमति से किस तरह अलग किया जाना चाहिए। अमरिंदर सिंह का कहना था कि सरकार की आलोचना करना नक्सलवाद नहीं माना जा सकता। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करना नक्सलवाद की तरह नहीं देखा जाना चाहिए।

राहुल गांधी को बताया पसंदीदा नेता

कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि परीक्षा को लेकर प्रदर्शन करने वाला छात्र, नौकरी की मांग करने वाले युवक या किसी सरकार के खिलाफ विरोध जताने वाले दिमागी नक्सल नहीं बन जाते। इसके अलावा पिछले महीने कैप्टन अमरिंदर ने राहुल गांधी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वह मेरे पसंदीदा नेता हैं। उनसे मेरी अच्छी बनती है। अब कैप्टन अमरिंदर के हालिया बयानों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल ये है कि क्या वह कांग्रेस में वापसी करेंगे या फिर भाजपा में ही अपना कद बढ़ाएंगे।

पंजाब में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

बता दें कि साल 2027 की शुरूआत में ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में है। कांग्रेस ने लंबे वक्त तक पंजाब में राज किया है। पिछली कांग्रेस सरकार में कैप्टन अमरिंदर सिंह ही पंजाब के मुख्यमंत्री थे। उस वक्त वह कांग्रेस में हुआ करते थे लेकिन, मतभेद होने के कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। 

Also read: जगतार सिंह हावारा को 10 दिन की पैरोल की सिफारिश, CM भगवंत मान बोले- मां की हालत गंभीर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 9 वरिष्ठ IPS-HPS अधिकारियों के तबादले, देखें नई लिस्ट

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 9 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (IPS और HPS) के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर आदेश भी जारी कर दिया गया है। साथ ही अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

हिमाचल के धर्मशाला में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी मोटरसाइकिल, 3 युवाओं की दर्दनाक मौत

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई। हादसा भलेड पावर हाउस के पास हुआ, जहां मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दरिणी पंचायत के झुनेना गांव के रहने वाले अशोक कुमार, प्रिंस और पवन कुमार की जान चली गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Uttarakhand News: भीमताल में आपदा का कहर, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, पोखराड़, सलियाकोट, काफली, सुपी, बुरांशी समेत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों, मकानों, पेयजल लाइनों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast