CM Suvendhu Warns Seperatist:पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता में एक बड़ी पदयात्रा का नेतृत्व किया। करीब 3 किलोमीटर लंबी इस गेरुआ सम्मान यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों के साथ साधु-संतों ने भी हिस्सा लिया। जय श्री राम के नारों के बीच यह यात्रा गोलपार्क से शुरू होकर जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर 8B बस स्टैंड पर समाप्त हुई।
यात्रा के दौरान जादवपुर यूनिवर्सिटी के गेट बंद किए जाने को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने नाराजगी जताई। कैंपस के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर लगाए जाने वाले कश्मीर आजादी चाहता है जैसे नारों को लेकर कड़ा बयान दिया।
सीएम शुभेंदु ने किसे दी चेतावनी
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने 2011 में कम्युनिस्टों को सत्ता से हटाने की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी जैसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को ऐसी ताकतों से मुक्त कराया जाएगा, जो उनके मुताबिक देश विरोधी विचारधारा को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि हम जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में कश्मीर आज़ादी चाहता है के नारे लगाने वाली ताकतों को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कैंपस में कथित तौर पर लगाए गए अन्य नारों और वामपंथी विचारधारा से जुड़े समूहों पर भी निशाना साधा।
केसरिया रंग की गरिमा के लिए निकाली गई यात्रा
भाजपा नेताओं के मुताबिक, गेरुआ सम्मान यात्रा का उद्देश्य केसरिया रंग से जुड़े मूल्यों, आदर्शों और उसकी गरिमा के बारे में जागरूकता फैलाना और इसे बदनाम करने की कोशिशों का विरोध करना था केसरिया कपड़े पहने और केसरिया झंडा हाथ में लिए शुभेंदु अधिकारी ने इस पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान सैकड़ों BJP समर्थक उनके साथ नजर आए। बड़ी संख्या में साधु-संतों ने भी यात्रा में हिस्सा लिया और जय श्री राम के नारे लगाए।
Also read: SSC CHSL 2026: 12वीं पास के लिए 2536 पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी
जादवपुर यूनिवर्सिटी में वैचारिक टकराव के बीच मार्च
यह पदयात्रा ऐसे समय में हुई है, जब जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में विभिन्न छात्र संगठनों के बीच राजनीतिक और वैचारिक विवाद चर्चा में है। हाल के दिनों में वामपंथी छात्र संगठनों और आरएसएस से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच कथित झड़पों, दीवारों पर नारे लिखने और नारों को लेकर विवाद सामने आए हैं।