Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के आजादपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 28 वर्षीय आलम की मौत; मौके से कारतूस बरामद

दिल्ली के आजादपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 28 वर्षीय आलम की मौत; मौके से कारतूस बरामद

Delhi News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मंगलवार तड़के आजादपुर इलाके में 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान आलम (28) के रूप में हुई है। वह मोहम्मद हनीफ का बेटा और जहांगीर पुरी का रहने वाला था। पुलिस को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में तैनात कांस्टेबल से गोली लगने से घायल एक व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने आलम को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक को कई गोलियां लगी थीं।

जांच में पता चला कि वारदात मंगलवार तड़के करीब 1:45 बजे नई सब्जी मंडी में दुकान नंबर ए-1500 के पास हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए। सबूत जुटाने के लिए मोबाइल क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस मामले में आदर्श नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस वारदात के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बहस के बाद चाकूबाजी की वारदात में टूरिस्ट गाइड की हत्या, आरोपी के एनकाउंटर की मांग

Tourist Guide Stabbed In Jaipur:राजस्थान के जयपुर से एक बार फिर झकझोंर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चाकूबाजी की वारदात में गंभीर रूप से घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर मनीष की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे कस्बे में आक्रोश फैल गया।

दिल्ली के जाफराबाद में 19 साल के साहिल की हत्या का 4 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हुई 19 साल के युवक की हत्या का पुलिस ने महज 4 घंटे में खुलासा कर दिया है। जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में एक 21 वर्षीय युवक और एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पूरे हत्या कांड को लेकर DCP राहुल अलवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए खुलासा किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast