Search KhabarFast

Press ESC to close

पथराव-फायरिंग से फिर दहला सीवान, शहाबुद्दीन के दौर की यादें हुईं ताजा; ओसामा बनाम चंदन सिंह की जंग

पथराव-फायरिंग से फिर दहला सीवान, शहाबुद्दीन के दौर की यादें हुईं ताजा; ओसामा बनाम चंदन सिंह की जंग

Bihar News: बिहार का सीवान एक बार फिर फायरिंग और पथराव से दहल गया। शहाबुद्दीन के दौर की यादें ताजा हो गई। दरअसल, मामूली कहासुनी देखते ही देखते राजनीतिक रंजिश में बदल गई। ये सारा कुछ हुआ पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब और बाहुबली चंदन सिंह के बीच बर्चस्व की लड़ाई के कारण। 

सीवान में चंदन सिंह अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। जबकि ओसामा शहाब अपना सियासी दबदबा बनाना चाहते हैं। चंदन सिंह का वर्चस्व ओसामा को रास नहीं आ रहा है। जिसके लिए उनके करीबी डब्लू खान ने मोर्चा संभाला है। इस तरह से मामूल कहासुनी राजनीतिक लड़ाई में बदल गई है। 

गाड़ी में टक्कर होने के कारण विवाद 

दरअसल, सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में एक टेम्पो और स्कॉर्पियो के बीच साइड लेने के दौरान टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में चंदन सिंह अपने समर्थक से साथ सवार थे। जबकि दूसरी तरफ ओसामा के करीबी माने जाने वाले डब्लू खान और उनके समर्थक थे। टेप्पो चालक के पक्ष में डब्लू खान के उतरने से विवाद बढ़ गया। इसके बाद घटनास्थल पर काफी लोग जमा हो गए। चंदन के समर्थकों के बीच बहस हो गई। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन, हालात बेकाबू हो गए। कुछ ही देर बाद पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। हालात बिगड़ता देख एसपी और एसडीपीओ ने मामले को शांत कराया। 

Also read: पूर्व सीएम के बेटे को मिली उम्रकैद की सजा, जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

चंदन सिंह बनाम ओसामा शहाब 

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने चंदन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब चंदन ने हसनपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे ओसामा का हाथ है और उन्होंने हत्या की साजिश रची। चंदन सिंह की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में ओसामा शहाब, डब्लू खान और उनके समर्थकों का नाम दिया गया है। चंदन का दावा है कि राजनीतिक मतभेदों के कारण उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। दूसरी ओर टेम्पो चालक कहना है कि चंदन सिंह औऱ उनके साथियों ने फायरिंग की थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले जंयती पर सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- हमेशा से मेहनत, ईमानदारी और सेवा को धर्म माना है

Haryana News: हरियाणा के कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले इस पावन अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन किया। उन्होंने अपने विचारों, संघर्षों और कर्मों से भारत के सामाजिक इतिहास को नई दिशा दी।

Rajasthan News: रिश्वतखोरी का खेल खत्म...33 लाख लेते PWD का XEN रंगे हाथ गिरफ्तार, 50 लाख में डील हुई थी पक्की

Rajasthan Corruption Case: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (XEN) और एक दलाल को 33 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है।

UP News: मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्रनगर करने का ऐलान, माफियाओं पर गरजे CM योगी; बोले - तैयारी कर लो...

Miyapur Renamed Ravindranagar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले के दौरे के दौरान एक अहम घोषणा की। उन्होंने मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव/कॉलोनी का नाम बदलकर रविंद्रनगर करने का ऐलान किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast