Search KhabarFast

Press ESC to close

UTU कुलपति ने किया नरेन्द्रनगर पॉलीटेक्निक का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

UTU कुलपति ने किया नरेन्द्रनगर पॉलीटेक्निक का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Uttarakhand News : वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा के विस्तार एवं शैक्षणिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से नरेन्द्रनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का निरीक्षण एवं भ्रमण किया। यह भ्रमण माननीय कुलपति के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।

दो शाखाओं में अध्ययन प्रारंभ करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री आयुष जोशी, टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, टिहरी के निदेशक श्री मनोज कुमार पांडा, राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून के पूर्व निदेशक श्री दीपक सुन्द्रियाल, प्रशासनिक प्रभारी तथा पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य श्री ओंकार शर्मा उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, कक्षाओं तथा अन्य संसाधनों का जायजा लिया गया। इस दौरान आगामी शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय के अंतर्गत बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस) एवं बी.टेक. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की दो शाखाओं में अध्ययन प्रारंभ करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल

इस शैक्षणिक पहल के लिए नरेन्द्रनगर पॉलीटेक्निक द्वारा विश्वविद्यालय को दो प्रयोगशालाएं एवं पांच कक्षाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। इससे विश्वविद्यालय को नवीन तकनीकी पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा। माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने तकनीकी शिक्षा को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने तथा विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

Also read: भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकईया मेला - CM Dhami

प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के अवसरों का विस्तार हो तथा विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों और उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षित एवं प्रशिक्षित किया जा सके। यह पहल उत्तराखण्ड में तकनीकी शिक्षा के विस्तार, उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम सम्राट चौधरी ने की 'बिहार गति' की समीक्षा, बोले- मार्च 2027 तक पूरे हों विश्वविद्यालयों के भवन

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोकसेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत राज्य में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके तहत आज उच्च शिक्षा और कृषि विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Uttarakhand News: गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर CM धामी ने टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Uttarakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने समस्त संगत और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast