Search KhabarFast

Press ESC to close

रेलवे की लापरवाही पड़ी भारी, RAC टिकट कैंसिल होने पर यात्री को मिलेगा 25,000 रुपये का मुआवजा

रेलवे की लापरवाही पड़ी भारी, RAC टिकट कैंसिल होने पर यात्री को मिलेगा 25,000 रुपये का मुआवजा

RAC Ticket Cancel: ट्रेन में आमतौर पर वेटिंग टिकट पहले RAC में बदलता है और फिर कंफर्म हो जाता है। लेकिन रेलवे की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें एक यात्री का RAC टिकट चार्ट बनने के बाद वापस वेटिंग में डालकर अपने आप कैंसिल कर दिया गया। इस मामले में केरल के मलप्पुरम जिला उपभोक्ता फोरम ने रेलवे को दोषी ठहराते हुए यात्री को 25,000 रुपये देने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला मुंबई के केसी लॉ कॉलेज के छात्र यदुकृष्णन सी का है। उन्हें इमरजेंसी में मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से केरल के कायमकुलम जंक्शन जाना था। इसके लिए उन्होंने IRCTC से नेत्रावती एक्सप्रेस (16345) का टिकट बुक किया था।बुकिंग के समय टिकट वेटिंग लिस्ट 77 पर था, जो बाद में RAC 44 हो गया। लेकिन चार्ट बनते ही टिकट का स्टेटस अचानक वेटिंग लिस्ट 1 कर दिया गया और रेलवे ने उसे खुद ही कैंसिल कर दिया।यात्री ने टिकट के लिए 1819 रुपये का भुगतान किया था। ऑटो-कैंसिल के बाद रेलवे ने 65 रुपये क्लर्केज चार्ज काटकर सिर्फ 1730 रुपये रिफंड किए। यात्री का कहना है कि न तो उन्होंने टिकट कैंसिल किया और न ही रेलवे ने स्टेटस बदलने की कोई जानकारी दी। इसके चलते 9 सितंबर 2024 को उन्हें उसी ट्रेन में सफर के लिए 2339 रुपये का करंट टिकट खरीदना पड़ा।

RTI से खुली रेलवे की पोल

यात्री ने RTI के जरिए जानकारी निकाली तो पता चला कि रेलवे के पास ऐसी कोई नीति ही नहीं है, जिसके तहत किसी का स्टेटस RAC 44 से घटाकर वेटिंग 1 किया जा सके।सुनवाई में रेलवे ने दलील दी कि ट्रेन में 3A कोच की जगह 3E कोच लगाने से सीटों का दोबारा आवंटन करना पड़ा। रेलवे ने यह भी कहा कि RAC स्टेटस अस्थायी होता है और यह कंफर्म बर्थ की गारंटी नहीं देता।

Also read: Gold-Silver Price Today 24 November 2026: 10 दिन बाद सोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानें ताजा भाव

IRCTC को मिली क्लीन चिट

IRCTC ने कहा कि वह सिर्फ बुकिंग प्लेटफॉर्म देता है, बर्थ आवंटन, चार्ट बनाना और कैंसिलेशन का काम रेलवे का है। आयोग ने इस तर्क को मानते हुए IRCTC को जिम्मेदारी से बरी कर दिया।आयोग ने रेलवे के इस कदम को सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार माना। आयोग ने मध्य रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक को आदेश दिया है कि यात्री को मानसिक परेशानी के लिए 20,000 रुपये मुआवजा और मुकदमे के खर्च के रूप में 5,000 रुपये दिए जाएं। रेलवे को 45 दिन में यह राशि देनी होगी, नहीं तो 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ पूरी रकम चुकानी होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 24 November 2026: 10 दिन बाद सोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 24 November 2026: सोने और चांदी की कीमतों में जारी गिरावट पर अब विराम लगता दिखाई दे रहा है। दोनों कीमती धातुओं के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, गुरु नानक जयंती के चलते मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में कारोबार बंद है। बाजार बंद होने से पहले दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर सभी टैक्स मिलाकर 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं, MCX पर गोल्ड फ्यूचर 4,243 रुपये यानी 3.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,26,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,21,778 रुपये पर बंद हुआ था। अलग-अलग बाजार स्रोतों के आंकड़ों में भी सोने के भाव में तेजी दिखाई दी। Bullions के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,27,000 रुपये, जबकि IBJA के मुताबिक 1,24,945 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। IBJA के अनुसार 23 कैरेट सोने का भाव 1,24,445 रुपये, 22 कैरेट का 1,14,450 रुपये, 18 कैरेट का 93,709 रुपये और 14 कैरेट का 73,093 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं GoodReturns ने 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,710 रुपये, 22 कैरेट की 1,16,150 रुपये और 18 कैरेट की 95,060 रुपये बताई है।

Jio का धमाका, सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा, जानिए नए प्लान की पूरी डिटेल

Jio New Recharge Plan: नए साल से पहले ही Reliance Jio ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दे दिया है। कंपनी ने Happy New Year 2.0 के तहत कई नए रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 15 रुपये और 25 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा वाले सस्ते ऐड-ऑन से लेकर 28 दिन और पूरे साल चलने वाले अनलिमिटेड प्लान तक शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast