Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 25 Nov 2026: 25 नवंबर को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में सुबह धुंध, दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 25 Nov 2026: 25 नवंबर को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में सुबह धुंध, दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 25 Nov 2026: नवंबर का आखिरी सप्ताह शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 नवंबर को दिल्ली-NCR में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। वहीं, तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 25 नवंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड महसूस होगी।

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, कोहरे का अलर्ट

दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 और 27 नवंबर को घने कोहरे की संभावना जताई है। पंजाब में 24 से 27 नवंबर और हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 नवंबर तक कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में बारिश और गरज-चमक की संभावना

दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में 25 नवंबर को बारिश का दौर जारी रह सकता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 से 28 नवंबर के दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, लक्षद्वीप में 25 से 29 नवंबर के बीच कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

पश्चिम और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिम भारत में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है। ऐसे में उत्तर भारत में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ सकता है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

Also read: Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर देशभर में आस्था का सैलाब, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

MP Police Constable Exam 2026: 9 दिसंबर को होगी परीक्षा, जानिए एडमिट कार्ड और टाइमिंग की डिटेल

MP Police Constable Exam 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 9 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 19 नवंबर को होनी थी, लेकिन बोर्ड ने इसे टाल दिया था।

WLF7: नितिन गडकरी ने दिया सुरक्षित और आपदा-रोधी सड़कों का मंत्र, बोले- निर्माण से पहले जांच जरूरी

WLF7 2026: 7वें विश्व भूस्खलन मंच (WLF7) के दूसरे दिन भूस्खलन-संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षित और आपदा-रोधी अवसंरचना के निर्माण पर चर्चा हुई। विशेष रूप से, पर्वतीय क्षेत्रों के नाजुक भूभाग में सड़क संपर्क को सुरक्षित बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने WLF7 एशिया लीडरशिप डायलॉग, “सुरक्षित ढलान, आपदा-रोधी सड़कें और समुदाय” को संबोधित किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast