Search KhabarFast

Press ESC to close

MP Police Constable Exam 2026: 9 दिसंबर को होगी परीक्षा, जानिए एडमिट कार्ड और टाइमिंग की डिटेल

MP Police Constable Exam 2026: 9 दिसंबर को होगी परीक्षा, जानिए एडमिट कार्ड और टाइमिंग की डिटेल

MP Police Constable Exam 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 9 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 19 नवंबर को होनी थी, लेकिन बोर्ड ने इसे टाल दिया था। अब नई डेट आने के बाद अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। एडमिट कार्ड जल्द ही MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

7500 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के कुल 7500 पद भरे जाएंगे। इसमें 6800 पद नॉन-एसएएफ कैडर के लिए हैं, जबकि 700 पद स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) के लिए रखे गए हैं।

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए एक राहत की बात है कि इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। इसमें तीन विषयों से सवाल आएंगे।

पेपर पैटर्न कुछ इस तरह होगा:-

- सामान्य ज्ञान और तार्किक ज्ञान से 40 प्रश्न, 40 अंक
- बौद्धिक क्षमता और मानसिक अभिरुचि से 30 प्रश्न, 30 अंक
- विज्ञान और सरल अंकगणित से 30 प्रश्न, 30 अंक

Also read: WLF7: नितिन गडकरी ने दिया सुरक्षित और आपदा-रोधी सड़कों का मंत्र, बोले- निर्माण से पहले जांच जरूरी

लिखित परीक्षा के बाद क्या होगा?

चयन सिर्फ लिखित परीक्षा से नहीं होगा। CBT में पास होने वाले अभ्यर्थियों को आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) देना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही नौकरी के लिए चुना जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Azam Khan: आजम खान की फिर बढ़ीं मुश्किलें, 20 साल पुराने जमीन विवाद में पुलिस ने थमाया नोटिस

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। करीब 20 साल पुराने जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस नोटिस लेकर उनके आवास पर पहुंची। रविवार को पटवाई थाना प्रभारी पवन शर्मा पुलिस टीम के साथ आजम खान के घर पहुंचे और करीब 20 मिनट तक इंतजार किया।

WLF7: नितिन गडकरी ने दिया सुरक्षित और आपदा-रोधी सड़कों का मंत्र, बोले- निर्माण से पहले जांच जरूरी

WLF7 2026: 7वें विश्व भूस्खलन मंच (WLF7) के दूसरे दिन भूस्खलन-संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षित और आपदा-रोधी अवसंरचना के निर्माण पर चर्चा हुई। विशेष रूप से, पर्वतीय क्षेत्रों के नाजुक भूभाग में सड़क संपर्क को सुरक्षित बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने WLF7 एशिया लीडरशिप डायलॉग, “सुरक्षित ढलान, आपदा-रोधी सड़कें और समुदाय” को संबोधित किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast