Search KhabarFast

Press ESC to close

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 28 गेंदों में ठोका लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज शतक

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 28 गेंदों में ठोका लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज शतक

Vaibhav Suryavanshi World Record:भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले वैभव ने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने UAE के खिलाफ महज 28 गेंदों में शतक पूरा कर ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दोहा में खेले जा रहे ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के 11वें मुकाबले में वैभव ने UAE के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए सिर्फ 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस शानदार पारी के साथ ही वह लिस्ट-A क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी से पहले लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था। उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक जड़ा था। अब वैभव ने उनसे एक गेंद कम खेलकर 28 गेंदों में शतक पूरा किया और नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। महज 15 साल की उम्र में इस उपलब्धि को हासिल करना उनकी प्रतिभा और आक्रामक बल्लेबाजी का बड़ा उदाहरण है।

एबी डिविलियर्स समेत कई दिग्गज बल्लेबाज पीछे छूटे

लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव सूर्यवंशी अब पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी शामिल हैं। वहीं, भारत के साकिबुल गनी और ईशान किशन भी इस सूची में जगह बनाए हुए हैं।

हरप्रीत भाटिया के शतक से UAE ने बनाए 249 रन

मुकाबले में UAE की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत A के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 20 रन के स्कोर तक उसके दो विकेट गिर गए थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय मूल के हरप्रीत सिंह भाटिया ने पारी को संभाला।

हरप्रीत ने 144 गेंदों में 130 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने मोहम्मद शाहदाद के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन और एथन डिसूजा के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। इसके बाद कप्तान बेसिल हमीद के साथ 66 रन जोड़कर UAE का स्कोर 249 रन तक पहुंचाया। बेसिल हमीद 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से अरशद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी ने मुकाबले को खास बना दिया और उनके नाम लिस्ट-A क्रिकेट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
 

Also read: Suryakumar Yadav:बल्ले से बरस रहे हैं रन, फिर भी टीम इंडिया में नहीं मिलेगी एंट्री! SKY को लेकर BCCI का प्लान आया सामने

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शुभमन गिल को ICC का झटका, गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर जारी रहेगा बैन

ICC Denies Lift Ban From Saliva:भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से बड़ा झटका लगा है। गेंद को चमकाने के लिए लार (Saliva) के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की गिल की मांग के बावजूद ICC ने फिलहाल अपना रुख बदलने से इनकार कर दिया है। यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाज अभी लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

IPL ऑक्शन में इन 3 विकेटकीपरों पर बरसेगा पैसा, फ्रेंचाइजियों में मचेगी होड़, जानिए कौन हैं वो नाम ?

IPL Mini Auction 16 December: एक तरफ टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है, तो दूसरी तरफ सभी IPL फ्रेंचाइजियों की नजरें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर टिकी हैं। वजह है 16 दिसंबर को होने वाला मिनी ऑक्शन। इस बार लगभग हर टीम को विकेटकीपर की जरूरत है, क्योंकि रिटेंशन में करीब 7-8 विकेटकीपरों को रिलीज कर दिया गया है।चेन्नई ने धोनी के बाद के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी है, लेकिन बाकी टीमों को नया कीपर चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast