Search KhabarFast

Press ESC to close

सीएम सम्राट चौधरी ने की 'बिहार गति' की समीक्षा, बोले- मार्च 2027 तक पूरे हों विश्वविद्यालयों के भवन

सीएम सम्राट चौधरी ने की 'बिहार गति' की समीक्षा, बोले- मार्च 2027 तक पूरे हों विश्वविद्यालयों के भवन

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोकसेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत राज्य में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके तहत आज उच्च शिक्षा और कृषि विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी

मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, इंडोर स्टेडियम, राष्ट्रीय उच्च पथ से सम्पर्कता पथ सहित अन्य निर्माण कार्यों, पूर्णिया विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय के भवन के निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूर्ण करें। पटना विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए हितधारकों से संवाद कर मास्टर प्लान तैयार करने और छात्रावासों में केवल विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बीएड कॉलेजों में डिग्री कॉलेज जल्द शुरू करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।बैठक में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

राज्य के कृषि उत्पाद राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक आसानी से पहुंच सकें

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताएं निर्धारित करने और किसानों के विकास के लिए नकदी फसलों की जिलावार कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करना होना चाहिए।मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने वर्ष 2030 तक परिवहन और लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि राज्य के कृषि उत्पाद राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक आसानी से पहुंच सकें।

Also read: Bihar News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ और मुंबई के कलाकारों का जलवा, 25 नवंबर को खास आयोजन

इनकी रही मौजूदगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण और कृषि क्षेत्र का विकास राज्य की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारें, ताकि विद्यार्थियों और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल, मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर CM धामी ने टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Uttarakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने समस्त संगत और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

Uttarakhand News:प्रकाश पर्व पर CM धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Uttarakhand News:कार्तिक पूर्णिमा और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast