Search KhabarFast

Press ESC to close

पिता के निधन के बाद क्या टीम इंडिया में वापसी को तैयार Rinku Singh? परिवार ने दिया बड़ा अपडेट

पिता के निधन के बाद क्या टीम इंडिया में वापसी को तैयार Rinku Singh? परिवार ने दिया बड़ा अपडेट

Rinku Singh Team India Return: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के लिए यह समय बेहद भावुक और चुनौतीपूर्ण रहा है। उनके पिता खानचंद सिंह का 27फरवरी 2026को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में चौथी स्टेज लिवर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। दरअसल, पिछले कुछ समय से रिंकू के पिता अचानक बिगड़ती जा रही है, जिसकी वजह से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी वजह से रिंकू जिम्बावे के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले ही अपने परिवार के पास लौट आए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अलीगढ़ में ही पिता का अंतिम संस्कार किया गया।

लेकिन अब सवाल यह है कि क्या रिंकू अब टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे? लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, हां, रिंकू पिता के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद टीम में वापस लौट रहे हैं। उनके बड़े भाई सोनू सिंह ने मीडिया को बताया कि रिंकू अलीगढ़ से कोलकाता के लिए रवाना हो चुके हैं। सोनू ने कहा 'भाई ने पिता की अंतिम यात्रा पूरी की और अब देश की सेवा के लिए टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं। वह शनिवार को कोलकाता पहुंचकर भारतीय टीम में शामिल होंगे।'

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलेंगे रिंकू सिंह

BCCI के सूत्रों के मुताबिक, रिंकू सिंह रविवार 1 मार्च को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में सुपर-8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ उपलब्ध रहेंगे। यह मैच भारत के लिए करो या मरो वाला है और रिंकू की वापसी टीम के लिए बड़ा मोटिवेशन साबित हो सकती है। रिंकू ने पहले भी पिता की तबीयत बिगड़ने पर टीम छोड़ी थी, लेकिन कुछ दिनों बाद वापस लौटे थे। इस बार भी उन्होंने व्यक्तिगत दुख के बावजूद क्रिकेट और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का फैसला किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यशस्वी जायसवाल पर चला आईसीसी का चाबूक, श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी मिली सजा; मैदान पर हुई थी भिड़ंत

ICC Fines Yashawi Jaiswal:यशस्वी जायसवाल पर आईसीसी ने सख्त रुख अपनाया है। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन जायसवाल और असिथा फर्नोंडो आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच मैदान पर कहासुनी हो गई थी। अब आईसीसी ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया है और दोनों पर जुर्माना लगाया है।

सूर्यवशी ने बल्ले नहीं गेंद से मैदान पर बरपाया कहर, एक ही ओवर में लगा दी विकेटों की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी की वापसी मैदान पर हो गई है। बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्ऱॉफी के फाइनल में सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे 15 साल के वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर विरोधी खेमे में हड़कंप मचा दिया।

भारत की जीत से WTC अंक तालिका में होगा बड़ा बदलाव, नंबर-4 पर पहुंच सकती है टीम इंडिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के तहत भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast