Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में एनकाउंटर! क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में एनकाउंटर! क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Delhi Encounter: दिल्ली में अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मेरठ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गोली नहीं लगी और मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी या आम नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर दिल्ली के छावला इलाके में फायरिंग की घटना और हत्या से जुड़े मामलों में शामिल होने का आरोप है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली की ओर आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मयूर विहार को अक्षरधाम से जोड़ने वाले लूप के पास घेराबंदी कर दी।

आरोपी के मौके पर पहुंचते ही पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। इसी दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद क्राइम ब्रांच के जवानों ने आरोपी को काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क तथा पूर्व के मामलों को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई का आजीबोगरीब मामला, 36 साल पहले अंपयार पर बैट से किया था हमला; आरोपी अब हुआ गिरफ्तार

Maharashtra News: मुंबई से एक हैरान करने वाला आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 1990 से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में आरोपी ने अंपायर पर वार किया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया था।

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक को गोलियों से भूना, बहस के बाद फायरिंग कर की हत्या

Firing In America:अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यूयॉर्क में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast