Search KhabarFast

Press ESC to close

योगी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा

योगी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इनमें सबसे चर्चित फैसला 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बसों में  मुफ्त यात्रा की सुविधा देने है।  रक्षाबंधन से पहले आए इस फैसले को महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

कैबिनेट ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को हरी झंडी दे दी है। सरकारी अनुमान के अनुसार इस योजना का लाभ एक करोड़ से अधिक महिलाओं को होगा। प्रतिदिन करीब 88 हजार महिलाओं की यात्रा को आधार मानते हुए इस योजना पर हर महीने करीब 22.5 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

माता-पिता के सम्मान के लिए सख्त व्यवस्था

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण से संबंधित व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नया निगम गठित किया जाना है। नई व्यवस्था के तहत यदि कोई बेटा या बेटी अपने माता-पिता का रख-रखान नहीं करता है तो उन्हें संपत्ति से बेदखल करने की प्रक्रिया सरल और प्रभावशाली होगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर की व्यवस्था भी बनाई जाएगी। अगर आदेश के बावजूद संतान संपत्ति खाली नहीं करती है तो जिला प्रशासन 30 दिन के भीतर एक्शन लेगा।            

Also read: उत्तर प्रदेश में अखिलेश, मायावती, संगीत समेत एक दर्जन को दी गई बुलेटफ्रूक जैकेट, अचानक क्यों लिया गया ये फैसला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में 25 अगस्त से संस्कृत सप्ताह शुरू, 26 सितंबर तक चलेगा संस्कृत मास

संस्कृत शिक्षा सचिव, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने संस्कृत सप्ताह के आरंभ होने से पूर्व की माननीय राज्यपाल महोदय से भेंट। सचिव ने पिछले कुछ सप्ताहों में इंडोनेशिया, नेपाल एवं थाइलैंड के राजदूतों से हुई भेंट के बारे में जानकारी साझा करने के साथ-साथ पुणे एवं मुंबई के प्रतिष्ठित संस्कृत संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के भ्रमण के बावत भी जानकारी साझा की।

Uttrakhand News:मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Uttrakhand News: मसूरी टाउन हॉल में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से रक्षाबंधन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा तथा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast