Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में 25 अगस्त से संस्कृत सप्ताह शुरू, 26 सितंबर तक चलेगा संस्कृत मास

उत्तराखंड में 25 अगस्त से संस्कृत सप्ताह शुरू, 26 सितंबर तक चलेगा संस्कृत मास

Uttarakhand News: संस्कृत शिक्षा सचिव, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने संस्कृत सप्ताह के आरंभ होने से पूर्व की माननीय राज्यपाल महोदय से भेंट। सचिव ने पिछले कुछ सप्ताहों में इंडोनेशिया, नेपाल एवं थाइलैंड के राजदूतों से हुई भेंट के बारे में जानकारी साझा करने के साथ-साथ पुणे एवं मुंबई के प्रतिष्ठित संस्कृत संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के भ्रमण के बावत भी जानकारी साझा की। माननीय राज्यपाल महोदय ने सचिव के कार्यों की प्रसन्नता करने के साथ-साथ संस्कृत विश्वविद्यालय को उपरोक्त भ्रमणों एवं भेंटों पर अग्रेतर कार्यवाही करवाने के निर्देश दिये।

संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, विश्वविद्यालय एवं निदेशालय के माध्यम से विश्व संस्कृत दिवस अर्थात रक्षाबंधन से 3 दिवस पूर्व 25 अगस्त से संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है एवं ये रक्षाबंधन के तीन दिन बाद अर्थात 31 अगस्त तक मनाया जायेगा। इस वर्ष उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् द्वारा संस्कृत मास भी मनाया जायेगा जिसे श्रावण पूर्णिमा अर्थात रक्षाबंधन से भाद्रपद पूर्णिमा अर्थात 26 सितंबर तक मनाया जाएगा। 

Also read: उत्तराखंड में मंत्र चिकित्सा पर शुरू होगा शोध, संस्कृत विद्वानों ने रखे विचार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में मंत्र चिकित्सा पर शुरू होगा शोध, संस्कृत विद्वानों ने रखे विचार

संस्कृत शिक्षा उत्तराखण्ड शासन के निर्देशन में उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम् एवं श्री महन्त इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्त्वावधान में मन्त्र चिकित्सा क्रियात्मक अनुसंधान योजना के संचालन हेतु सचिवालय परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर नन्हीं बालिकाओं ने SSP देहरादून को बांधी राखी, मिला आशीर्वाद

आज दिनांक: 25-08-26 को PUNNYA THE EXPERIENTLAL SCHOOL तथा पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून तथा ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से भेंट की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast