ICC Fines Yashawi Jaiswal:यशस्वी जायसवाल पर आईसीसी ने सख्त रुख अपनाया है। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन जायसवाल और असिथा फर्नोंडो आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच मैदान पर कहासुनी हो गई थी। अब आईसीसी ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया है और दोनों पर जुर्माना लगाया है।
आईसीसी ने इस मामले को कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 को तोड़ने का दोषी पाया गया। इसमें किसी प्लेयर, सपोर्ट स्टॉफ , अंपायर, मैच रेफरी या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ झड़प से जुड़ा है। आईसीसी ने यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नोंडो पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगया है। साथ ही उन्हें एक-एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है।
क्या है पूरी घटना
दरअसल ये घटना मैच के पहले दिन पहली पारी के 17वें ओवर में हुई थी। श्रीलंका के असिथा फर्नोंडो ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया। इस पर जायसवाल और फर्नोंडो के बीच कहासुनी हो गई है। यहां तक की दोनों खिलाड़ियों के सिर टकरा गए। तभी अंपायर ने दोनों को अलद किया। इस बीच ये भी कहा गया है कि दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इसलिए अब आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यशस्वी जायसवाल का फ्लॉप शो
मैच में यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी खेल नहीं पाए। जायसवाल ने 53 बॉल पर 45 रनों की एक छोटी पारी खेली थी। उन्होंने इस दौरान 9 चौके लगाए थे। सीरीज के पहले मैच में भी जायसवाल सस्ते में आउट हुए थे। यानी अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने मैच में पहली में 32 रन बनाए और दूसरी पारी में बिना रन बनाए ही शून्य पर आउट हो गए थे।
Also read: खेल के बीच में जायसवाल ने श्रीलंकाई क्रिकेटर को दिया IPL का ऑफर, फिर मैदान पर ही हो गया बड़ा ड्रामा