Delhi News:दिल्ली में मौसमी इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू को लेकर शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। निदेशालय ने सभी सरकारीस सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।
निदेशालय ने स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संक्रमण से बचाव और सवच्छता के उपायों को मजबूत करने की सलाह दी है। वहीं, स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम रेखा ने आपात बैठक बुलाई है।
बीमार व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की सलाह
जिन लोगों को इन्हेल संबंधी लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो उनसे उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। वही, जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही स्कूलों में कक्षाओं, कॉमन एरिया और बार-बार छुई जाने वाली सतहो की नियमित सफाई तथा पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। स्कूल परिसर और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने को लेकर भी जागरूकता फैलाने को कहा गया है।
छात्रों की दी गई सलाह
सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी में भरपूर पानी पीने, भोजन लेने, आराम करने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। छात्रों और स्कूलों को आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं नहीं लेने को कहा गया है।
Also read: Onion Price : चीनी के बाद प्याज ने बिगाड़ा किचन का बजट, दो हफ्ते के भीतर रेट हुआ डबल!