Firing In America:अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यूयॉर्क में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।
वहीं, पुलिस ने घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन ने गुरदीप सिंह कि हत्या पर दुख जताया और चिंता व्यक्त की।
अमेरिका में भारतीय युवक की हत्या
रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने बहस के बाद 27 वर्षीय भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरदीप सिंह शुक्रवार रात लगभग 10 बजे ईस्ट न्यूयॉर्क इलाके में स्टेनली एवेन्यू के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्हें एक व्यक्ति मिला जिसके सीने में गोली लगी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, पैरामेडिक्स पीड़ित को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
हत्या की घटना से फैला आक्रोश
अमेरिका स्थित नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन ने रविवार यानी 23 अगस्त को गुरदीप सिंह की हत्या पर चिंता जताई है। गुरदीप सिंह एक दशक से भी पहले अमेरिका आए थे। NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने कहा कि इस घटना को अलग नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बार जब किसी युवा पंजाबी या सिख व्यक्ति की हत्या होती है, तो एक परिवार बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि हम बार-बार होने वाली हिंसा को ऐसा नहीं बनने दे सकते जिसके साथ समुदाय बस जीना सीख ले।
Also read: दिल्ली के बक्करवाला में पुलिस का एनकाउंटर, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर घायल