Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर नन्हीं बालिकाओं ने SSP देहरादून को बांधी राखी, मिला आशीर्वाद

Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर नन्हीं बालिकाओं ने SSP देहरादून को बांधी राखी, मिला आशीर्वाद

Uttarakhand News: आज 25-08-26 को PUNNYA THE EXPERIENTLAL SCHOOL तथा पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून तथा ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से भेंट की गई। भेंट के दौरान नन्हीं बालिकाओं तथा ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों द्वारा एसएसपी देहरादून की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी दीर्द्यायु की कामना की। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित बालिकाओ से वार्ता कर उनकी पढाई तथा रूचियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये उन्हें अपना आशीर्वाद दिया, साथ ही ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी सभी बहनों को भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिये उनसे सम्पर्क करने तथा उनकी सहायतार्थ जनपद पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया।

भेंट के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी सभी बहनों द्वारा महिला सुरक्षा के लिये एसएसपी दून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए दून पुलिस को धन्यवाद दिया।

Also read: Uttarakhand News: CM धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद खरीदे, वोकल फॉर लोकल’ का किया आह्वान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में मंत्र चिकित्सा पर शुरू होगा शोध, संस्कृत विद्वानों ने रखे विचार

संस्कृत शिक्षा उत्तराखण्ड शासन के निर्देशन में उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम् एवं श्री महन्त इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्त्वावधान में मन्त्र चिकित्सा क्रियात्मक अनुसंधान योजना के संचालन हेतु सचिवालय परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड में 25 अगस्त से संस्कृत सप्ताह शुरू, 26 सितंबर तक चलेगा संस्कृत मास

संस्कृत शिक्षा सचिव, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने संस्कृत सप्ताह के आरंभ होने से पूर्व की माननीय राज्यपाल महोदय से भेंट। सचिव ने पिछले कुछ सप्ताहों में इंडोनेशिया, नेपाल एवं थाइलैंड के राजदूतों से हुई भेंट के बारे में जानकारी साझा करने के साथ-साथ पुणे एवं मुंबई के प्रतिष्ठित संस्कृत संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के भ्रमण के बावत भी जानकारी साझा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast