WTC Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के तहत भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया था। इस जीत से भारत के पीसीटी में बढ़ोतरी हुई, लेकिन टीम की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया। अब दूसरे टेस्ट में जीत मिलते ही भारतीय टीम को रैंकिंग में बड़ा फायदा हो सकता है। मौजूदा WTC अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 80 प्रतिशत पीसीटी के साथ पहले नंबर पर है। साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश 55.56 प्रतिशत पीसीटी के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं भारतीय टीम 53.33 प्रतिशत पीसीटी के साथ पांचवें नंबर पर है।
श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट
श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतते ही भारत का पीसीटी बढ़कर करीब 57.57 प्रतिशत हो जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया बांग्लादेश को पीछे छोड़कर सीधे चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी। यानी एक जीत भारत की रैंकिंग में बड़ा बदलाव कर सकती है। वहीं इस मुकाबले में हारने पर श्रीलंका का पीसीटी भी नीचे जाएगा। फिलहाल श्रीलंका का पीसीटी 33.33 प्रतिशत है, जो हार के बाद करीब 27.78 प्रतिशत रह सकता है। इससे श्रीलंका की स्थिति और कमजोर हो जाएगी और टीम अंक तालिका में और नीचे जा सकती है।
टेस्ट का चल रहा तीसरा दिन
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन चल रहा है और टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। हालांकि भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती बारिश की है। मैच के दौरान बारिश कई बार खेल में बाधा डाल रही है। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द श्रीलंका की पारी समेटकर मैच अपने नाम किया जाए। अगर भारत जीत हासिल करता है तो WTC अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और टीम इंडिया नंबर-4 पर पहुंच जाएगी।
Also read: सूर्यवशी ने बल्ले नहीं गेंद से मैदान पर बरपाया कहर, एक ही ओवर में लगा दी विकेटों की झड़ी