26 August Ka Mausam: देशभर में मानसून का स्टेटस एक्टिव है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली, NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड से लेकर ओडिसा, असम में बादल बरस रहे हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 26 अगस्त 2026 बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के लगभग 23 राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है। इसी के साथ पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के साथ भूस्खलन की संभावना जताई गई है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तथा पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30-50KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।
Also read: Railway Rules: क्या आप ट्रेन में बदल सकते हैं अपनी सीट? जानिए क्या कहता है रेलव का नियम
दिल्ली का कल का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। लगातार दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि, इस वजह से सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक जाम हो गया। मौसम विभाग ने 26 अगस्त के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे।
उत्तर प्रदेश में 26 अगस्त का मौसम
उत्तर प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD की मानें तो राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश का दौर रहेगा। 27 अगस्त को भी भारी बारिश हो सकती है, जिस वजह से निचले इलाकों में जसभराव हो सकता है।
बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?
बिहार में मानसून की सक्रियता देखी जा सकती है। ये सिलसिला 25 से 27 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जबकि हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
झारखंड का कल का मौसम
IMD ने झारखंड के लिए भी बारिश की चेतावनी दी है। 25 से 29 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। IMD ने बताया कि राज्य के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा।