Search KhabarFast

Press ESC to close

सूर्यवशी ने बल्ले नहीं गेंद से मैदान पर बरपाया कहर, एक ही ओवर में लगा दी विकेटों की झड़ी

सूर्यवशी ने बल्ले नहीं गेंद से मैदान पर बरपाया कहर, एक ही ओवर में लगा दी विकेटों की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी की वापसी मैदान पर हो गई है। बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्ऱॉफी के फाइनल में सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे 15 साल के वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर विरोधी खेमे में हड़कंप मचा दिया।  

नॉर्थ ईस्ट जोन पहली पारी में महज 111 रनों पर आलआउट हो गया। जबकि ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 467 रन बनाए थे। इसके बाद फॉलोऑन खेलने उतरे नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम दूसरी पारी में भी लगातार विकेट गंवाती रही।

वैभव ने गेंद से किया कमाल  

वैभव सूर्यवंशी धीमें ऑर्थोडॉक्स स्पिनर वैभव सूर्यवंशी ने 27वें ओवर में दो विकेट निकाले। उन्होंने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह को 25 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद ओवर की पाचवीं गेंद पर उन्होंने इमलीवाती लेमटूर को अपना दूसरा शिकार बनाया। लेमटूर सिर्फ 3 गेंद खेलकर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह से वैभव ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए।

बैभव का बल्ला नहीं चल रहा  

हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि बल्ले से वैभव का योगदान बड़ा नहीं रहा। ईस्ट जोन की पहली पारी में वह 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 6 गेंदों की अपनी छोटी पारी में 2 चौके लगाए। ईस्ट जोन के 467 रन के जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन पहली पारी में सिर्फ 111 रन बना सका। फॉलोऑन के बाद भी टीम की हालत खराब रही और 102 के स्कोर पर पहुंचते-पहुंचते उसके 8 विकेट गिर चुके थे।    

Also read: ICC Ranking: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, ट्रेविस हेड की जगह इंग्लैंड के दिग्गज बने नंबर एक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यशस्वी जायसवाल पर चला आईसीसी का चाबूक, श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी मिली सजा; मैदान पर हुई थी भिड़ंत

ICC Fines Yashawi Jaiswal:यशस्वी जायसवाल पर आईसीसी ने सख्त रुख अपनाया है। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन जायसवाल और असिथा फर्नोंडो आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच मैदान पर कहासुनी हो गई थी। अब आईसीसी ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया है और दोनों पर जुर्माना लगाया है।

दुनिया को मिला उसैन बोल्ट से भी तेज-तर्रार धावक! मात्र 9.39 सेकंड में 100 मीटर रेस पूरी कर मचाया तहलका

World Robot Games: दुनिया में अगर सबसे तेज धावक का नाम लिया जाएगा, तो सबसे आगे नाम उसैन बोल्ट का होगा। जमैका के उसैन बोल्ट ने मैदान पर इस कदर सनसनी मचाई की उनके आसपास कोई धावक ठहर नहीं सका। साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक के दौरान उन्होंने 9.69 सेकेंड में 100 मीटर रेस पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast