Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में मंत्र चिकित्सा पर शुरू होगा शोध, संस्कृत विद्वानों ने रखे विचार

उत्तराखंड में मंत्र चिकित्सा पर शुरू होगा शोध, संस्कृत विद्वानों ने रखे विचार

Uttarakhand News: संस्कृत शिक्षा उत्तराखण्ड शासन के निर्देशन में उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम् एवं श्री महन्त इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्त्वावधान में मन्त्र चिकित्सा क्रियात्मक अनुसंधान योजना के संचालन हेतु सचिवालय परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में देश व प्रदेश के संस्कृत विद्वानों ने मन्त्र चिकित्सा के लिए मन्त्रों के प्रयोग, प्रभाव, उच्चारण शुद्धता, विधि, नियम पालन आदि पर मन्तव्य प्रस्तुत किया। सयुंक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखंड एवं प्राचार्य महंत इंद्रेश चिकित्सा महाविद्यालय का मंतव्य था कि यदि मंत्र चिकित्सा से पूर्व में भी किसी भी बीमारी के निदान से संबंधित साहित्य उपलब्ध हो तो, उसके बेस पर अन्य बीमारियों में इसके प्रयोग की अनुमति दी जा सकती है। इसके हेतु मरीज़ की स्वीकार्यता एवं एथिकल समिति की संस्तुति उपरांत उपरोक्त प्रयोगात्मक अनुसंधान की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है। सचिव द्वारा बैठक में उपस्थित संस्कृत विद्वानो से आग्रह किया गया कि कृपया 10 दिनों में संबंधित साहित्य नोडल अधिकारी को उपलब्ध करा दें जिससे अनुसंधान प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। 

बैठक में उपस्थित रहे ये अधिकारी

बैठक में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकान्त पाण्डेय, श्रीलाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. रामानुज उपाध्याय, प्रो. सुन्दरनारायण झा, प्रो. रामराज उपाध्याय, महन्त इन्दिरेश हास्पिटल, देहरादून के प्राचार्य डॉ उत्कर्ष शर्मा, डॉ अविन पाल, गुरु राम राय संस्कृत महाविद्यालय प्रबंधक चंद्र मोहन पयाल प्रख्यात डॉ. एस.के. विजयउत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ.रंगील सिंह रैना संस्कृत संस्थानम् के प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार, संस्कृत शिक्षा निदेशक मंजू भारती, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. बिन्दुमती द्विवेदी, डॉ. मीनाक्षी सिंह, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के डॉ. प्रदीप सेमवाल, ऋषिकेश के संस्कृत विद्वान् डॉ. शान्ति प्रसाद मैठाणी व कमल डिमरी, योजना के नोडल अधिकारी मंत्र चिकित्सा डॉ. रामभूषण विजल्वाण, शासन के संस्कृत शिक्षा अनुसचिव संजय कुमार, अनुभाग अधिकारी तरुण धंजीवाल आदि शिक्षाविद् व अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Also read: Uttrakhand News:राज्यपाल ने किया ‘मुक्त ज्ञान कोष’ का लोकार्पण, विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण ज्ञान पहुंचाने की पहल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में 25 अगस्त से संस्कृत सप्ताह शुरू, 26 सितंबर तक चलेगा संस्कृत मास

संस्कृत शिक्षा सचिव, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने संस्कृत सप्ताह के आरंभ होने से पूर्व की माननीय राज्यपाल महोदय से भेंट। सचिव ने पिछले कुछ सप्ताहों में इंडोनेशिया, नेपाल एवं थाइलैंड के राजदूतों से हुई भेंट के बारे में जानकारी साझा करने के साथ-साथ पुणे एवं मुंबई के प्रतिष्ठित संस्कृत संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के भ्रमण के बावत भी जानकारी साझा की।

Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर नन्हीं बालिकाओं ने SSP देहरादून को बांधी राखी, मिला आशीर्वाद

आज दिनांक: 25-08-26 को PUNNYA THE EXPERIENTLAL SCHOOL तथा पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून तथा ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से भेंट की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast