Search KhabarFast

Press ESC to close

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

Salman Khan Instagram Deleted: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया। अकाउंट खोलने पर “User not found” लिखा दिखाई दे रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल तेज हो गई।

फिर से एक्टिव हुआ अकाउंट

हालांकि, राहत की बात यह रही कि कुछ मिनटों बाद सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया। इसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट तकनीकी खराबी की वजह से बंद हुआ था या सलमान ने खुद इसे कुछ समय के लिए डिएक्टिवेट किया था।

सलमान खा ने नहीं दिया कोई बयान

इस पूरे मामले पर सलमान खान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि उनका एक्स (Twitter) और फेसबुक अकाउंट पहले की तरह एक्टिव हैं। पिछले कुछ दिनों से सलमान खान सोशल मीडिया पर लगातार इमोशनल और रहस्यमयी पोस्ट शेयर कर रहे थे। उन्होंने जिंदगी, रिश्तों और भरोसे को लेकर कई बातें लिखी थीं। इन पोस्ट्स को देखकर फैंस अंदाजा लगाने लगे थे कि शायद अभिनेता किसी परेशानी से गुजर रहे हैं।

सलमान खान ने थी सफाई 

हाल ही में सलमान खान ने इन चर्चाओं पर सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह अपने बारे में बात नहीं कर रहे थे। सलमान ने कहा, “मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरा इतना बड़ा परिवार और इतने अच्छे दोस्त हैं। आप लोगों की दुआएं हमेशा मेरे साथ हैं। कभी-कभी बस थोड़ा ‘मी टाइम’ चाहिए होता है।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि बिना फोटो के भी लोग इसे ब्रेकिंग न्यूज बना देते हैं। यहां तक कि उनकी मां ने भी उनसे पूछा कि आखिर क्या हुआ है।

फैंस को है बयान का इंतजार

सलमान खान के अचानक इंस्टाग्राम से गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, जबकि कई फैंस उनकी चिंता करते नजर आए। फिलहाल सभी की नजर सलमान खान पर टिकी है और फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वह इस पूरे मामले पर कब खुलकर बात करेंगे। 

Also read: जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast