Search KhabarFast

Press ESC to close

जब सुष्मिता सेन ने किया था ऐसा डांस कि दीवाना हो गया था हिंदुस्तान, 28 साल बाद भी है गाने का क्रेज

जब सुष्मिता सेन ने किया था ऐसा डांस कि दीवाना हो गया था हिंदुस्तान, 28 साल बाद भी है गाने का क्रेज

Sushmita Sen Dance: हिंदी सिनेमा में बात जब भी 90 के दशक की होती है, तो उस दौर के बॉलीवुड गानों का अपना एक अलग ही जादू था। उस वक्त के गाने, उनका संगीत सब कुछ ऐसा था कि वो सालों बाद भी लोगों के जहन में बना हुआ है। आज हम 90 के दशक के एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें हीरोइन का अंदाज, गाने का संगीत और गायकी तीनों ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। इस गाने में सुष्मिता सेन ने जबरदस्त डांस किया था, उनके इस गाने पर आज भी लड़कियां खूब डांस करती हैं। साल 1998 में आई फिल्म 'जोर' का ये गाना आज भी पुराने हिंदी गानों को पसंद करने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल है।

सुष्मिता सेन और सनी देओल की फिल्म में दिखा था अलग अंदाज

हम बात कर रहे हैं फिल्म जोर की जो साल 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना 'मैं कुड़ी अनजानी हूं' एक डांस सॉन्ग था। जिस पर सुष्मिता सेन ने अपने जलवे बिखेरे थे। फिल्म का डायरेक्शन संगीत सिवन ने किया था, जबकि इसके प्रोड्यूसर विवेक कुमार थे। फिल्म में सुष्मिता, सनी देओल के साथ मिलिंद गुणाजी, ओम पुरी, अनुपम खेर और दीना पाठक ने भी काम किया था। 'मैं कुड़ी अनजानी हूं' गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और इसका संगीत आगोश ने तैयार किया था। हेमा सरदेसाई की दमदार आवाज और सुष्मिता सेन के चुलबुले अंदाज ने इस गाने को एक अलग ही पहचान दिलाई।

क्या थी फिल्म 'जोर' की कहानी?

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी अर्जुन सिंह (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से एक प्रेस फोटोग्राफर है। वो अपने काम में परफेक्ट होते हैं और अपनी फैमिली के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे होते हैं। लेकिन उनकी जिंदगी में तब एक बड़ा मोड़ आता है जब उनके पिता पर देशद्रोही होने का आरोप लगाया जाता है, जो पेशे से एक पुलिस अधिकारी होते हैं। वहीं, उनका एक खास दोस्त भी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों में घिर जाता है। इसके बाद अर्जुन अपने पिता को बेगुनाह साबित करने और सच्चाई सामने लाने की कोशिश करता है। सुष्मिता सेन ने फिल्म में आरती का किरदार निभाया है।

Also read: Diljit Dosanjh: 'Coldplay को कोई नहीं रोकता, दिलजीत से ही परेशानी क्यों?' अहमदाबाद कॉन्सर्ट में सिंगर का फूटा गुस्सा

यूट्यूब पर लाखों बार देखा गया गाना

इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसके यूट्यूब व्यूज से लगाया जा सकता है। गोल्डमाइंस गाने सुने अनसुने के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने 'मैं कुड़ी अनजानी हूं' के वीडियो को 61 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये वीडियो सितंबर 2015 में अपलोड किया गया था। वहीं अलग-अलग चैनल पर इस गाने के वीडियो मौजूद हैं और उनके व्यूज भी काफी अच्छे हैं। इस बात से साफ है कि फिल्म रिलीज होने के इतने समय बाद भी इस गाने को सुनने वालों की कमी नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: कनिका मान का बड़ा खुलासा - 'लव गिल गुल्लू संग लव एंगल बनाना चाहती थी'

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में रोज़ ही दोस्ती और रिश्तों को लेकर चर्चाएं चलती रहती हैं। कंटेस्टेंट्स अक्सर एक-दूसरे की बॉन्डिंग पर हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। इसी दौरान कनिका मान ने लव गिल को गुल्लू के साथ उसकी पहले वाली बातचीत याद दिलाई, जिससे लगा कि दोस्ती को रोमांटिक मोड़ देने की तैयारी थी। कनिका बोलीं कि लव गुल्लू के साथ लव एंगल बनाना चाहती थीं।

Diljit Dosanjh: 'Coldplay को कोई नहीं रोकता, दिलजीत से ही परेशानी क्यों?' अहमदाबाद कॉन्सर्ट में सिंगर का फूटा गुस्सा

Diljit Ahmedabad Concert: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान अपने गानों को लेकर हो रही जांच पर सवाल उठाए। उन्होंने ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले से तुलना की और इंडियन और इंटरनेशनल परफॉर्मर्स के लिरिक्स के ट्रीटमेंट में 'डबल स्टैंडर्ड्स' पर सवाल उठाए। अपने AURA इंडिया टूर के हिस्से के तौर पर परफॉर्म करते हुए, दिलजीत ने उसी जगह पर कोल्डप्ले के जनवरी 2025 के परफॉर्मेंस को याद किया और बताया कि ब्रिटिश बैंड को अपने पॉपुलर ट्रैक 'हिमन फॉर द वीकेंड' को परफॉर्म करने के लिए ऐसी ही किसी आपत्ति का सामना नहीं करना पड़ा था, जिसमें लाइन है 'आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई।'

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast