Kartik Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि और इसके व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ का विधान है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। जिससे घर में सुख-सौभाग्य का वास रहेगा और भगवान का आर्शीवाद मिलेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा होती हैं, यानी हर महीने में एक पूर्णिमा और अगर अधिक मास पड़ जाए तो इसकी कुल संख्या 13 हो जाएगी। ऐसे में हिंदू धर्म में हर पूर्णिमा का विशेष महत्व है। लेकिन कार्तिक की महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को बेहद शुभ माना जाता है।
हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत-स्नान-दान की परंपरा है। लेकिन इस बार इस साल की तारीख को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन बना हुआ है। दरअसल, व्रत और स्नान-दान के दिन अलग होने से लोग कंफ्यूज रहते है। तो चलिए कार्तिक पूर्णिमा की सही तारीख, व्रत और स्नान-दान कब किया जाएगा, इसके बारे में जानते है।
Also read: Horoscope Today 23 November 2026, Aaj Ka Rashifal: सोमवार के दिन मेष से मीन तक जानें किसकी खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान
कार्तिक पूर्णिमा की सही तारीख
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 नवंबर, सोमवार रात 11:42 बजे होगी। इसका समापन अगले दिन 24 नवंबर, मंगलवार रात 8:23 बजे होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 24 नवंबर को ही कार्तिक पूर्णिमा पड़ रही है।
स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - 24 नवंबर सुबह 5:03 बजे से 5:57 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक
कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत का मुहूर्त
कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 24 नवंबर को ही रखा जाएगा। इस दिन लोग दिनभर का व्रत रखते है और रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर सकते है। इस दिन चंद्रोदय शाम 5:01 बजे होगा। हालांकि शहरों के हिसाब से अलग-अलग समय हो सकता है।