Search KhabarFast

Press ESC to close

Tata Kuno EV: टाटा मोटर्स ला रही है नई इलेक्ट्रिक SUV, 500Km तक की रेंज के साथ धांसू फीचर्स

Tata Kuno EV: टाटा मोटर्स ला रही है नई इलेक्ट्रिक SUV, 500Km तक की रेंज के साथ धांसू फीचर्स

Tata Kuno EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी एक नई इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है, जिसे फिलहाल 'Tata Kuno' कोडनेम दिया गया है। इस गाड़ी को 2027-28 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह SUV कंपनी की Nexon EV और Curvv EV के बीच की जगह को भरेगी।

Tata Kuno को करीब 4.3 मीटर लंबाई के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसका डिजाइन कूपे स्टाइल के बजाय पारंपरिक SUV जैसा हो सकता है। कंपनी का फोकस इसके केबिन में ज्यादा जगह, बेहतर लेगरूम और हेडरूम देने पर रहेगा। इसके अलावा, इसमें बड़ा और प्रैक्टिकल बूट स्पेस भी देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इसका डिजाइन टाटा की मौजूदा Nexon और Curvv EV की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित होगा। इस गाड़ी को MG Windsor EV जैसी कारों के मुकाबले उतारा जा सकता है।

Acti.ev प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Kuno को कंपनी के डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक Acti.ev प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म की खासियत है कि यह फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD), रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) जैसे अलग-अलग पावरट्रेन लेआउट को सपोर्ट करता है। इसके फ्लैट फ्लोर डिजाइन और बेहतर बैटरी प्लेसमेंट से केबिन में ज्यादा जगह मिलने की संभावना है। इससे फैमिली बायर्स को बेहतर स्पेस और कम्फर्ट मिल सकता है।

500Km तक की रेंज और एडवांस फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नई इलेक्ट्रिक SUV में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS और V2L (Vehicle-to-Load) टेक्नोलॉजी भी मिलने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो इसमें 45kWh और 55kWh के बैटरी पैक का विकल्प दिया जा सकता है। इन बैटरी विकल्पों के साथ इसकी संभावित ड्राइविंग रेंज करीब 489 से 500 किलोमीटर तक हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके बैटरी पैक और पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

15 से 21 लाख रुपये हो सकती है कीमत

सेफ्टी के मामले में भी Tata Kuno में छह एयरबैग और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग को ध्यान में रखकर सुरक्षा से जुड़े फीचर्स दिए जा सकते हैं, हालांकि इसकी क्रैश टेस्ट रेटिंग अभी घोषित नहीं हुई है। कीमत की बात करें तो इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख से 21 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अगर कंपनी इस अनुमानित कीमत और फीचर पैकेज के साथ इसे लॉन्च करती है, तो भारतीय इलेक्ट्रिक SUV बाजार में इसका मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है। फिलहाल Tata Kuno से जुड़ी सभी जानकारियां शुरुआती अनुमानों पर आधारित हैं और कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।     

Also read: Maruti Suzuki Price Hike: मारुति ने दिया झटका! आज से महंगी हो गईं कारें, जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पानी की गुणवत्ता पर विवाद के बीच बिसलेरी की सफाई, FSSAI के नोटिस पर कही ये बात

FSSAI Clarify Sample Test:बिसलेरी ने अपने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी है। कंपनी ने आरोपों को लेकर कहा है कि उसे भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है। कंपनी के मुताबिक, उसके उत्पादों के सैंपल थर्ड पार्टी टेस्टिंग में भी पास हुए हैं। बिसलेरी ने अपनी गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर उठ रही

एशिया पावर इंडेक्स में भारत का जलवा, अमेरिका-चीन के बाद सबसे मजबूत, तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत ?

Asia Power Index: दुनिया के नक्शे पर भारत की धमक अब और तेज हो गई है। ताकत, प्रभाव और अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। इसका सबूत है ऑस्ट्रेलिया के नामी थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast