Search KhabarFast

Press ESC to close

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

Ram Charan Apology to Bumrah: साउथ सुपरस्टार राम चरण इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटिड नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बीच, राम चरण से हुई एक छोटी-सी गलती सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें, भोपाल में 'पेड्डी' का म्यूजिक लॉन्च इवेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गलती से फुटबॉलर बता दिया। जिसके बाद उन्होंने बुमराह से माफी मांगी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बुमराह से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।

Also read: Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

राम चरण से हुई गलती

बता दें, राम चरण की पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म में उन्होंने ऐसा किरदार निभाया है, जो कुश्ती, क्रिकेट और दौड़ जैसे स्पोर्ट्स में माहिर है। लेकिन हाल ही में भोपाल में फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजन हुआ। जिसमें राम चरण एक गलती कर बैठे। दरअसल, इवेंट में जब राम चरण से क्रिकेटर्स के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर औऱ महेंद्र सिंह धोनी की खूब तारीफ और उनके अच्छे प्रदर्शन की सराहना की।

लेकिन जब जसप्रीत बुमराह का नाम लिया गया, तो उन्होंने उत्साह में कहा 'जसप्रीत बुमराह जी, मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल पसंद है और आप फुटबॉल को इतने आगे बढ़ा रहे हो।' यह सुनते ही मौजूद दर्शक हैरान रह गए। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इस ब्लंडर का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। 

राम चरण ने आधी रात को माफी मांगी

वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद, आधी रात को राम चरण ने खुद एक्स पर पोस्ट कर बुमराह से माफी मांग ली। उन्होंने लिखा 'उफ्फ्फ... मैं कभी-कभी नाम भूल जाता हूं। जसप्रीत बुमराह जी मैं अपनी गलती के लिए आपसे माफी चाहता हूं - यह सारी एक्साइटमेंट और भीड़ के बीच एक मानवीय गलती थी। मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जब आप लगातार बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलते हैं, तो आप हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।'

यानी राम चरण ने इस गलती को अपनी ‘भुलक्कड़’ आदत का नतीजा बताया। उन्होंने बिना झिझक सार्वजनिक तौर पर जसप्रीत बुमराह से मांफी मांगी। फैंस भी राम चरण काफी सराहना कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Awarapan 2' से शिवम बनकर लौट रहे इमरान हाशमी, फैंस के लिए आया अपडेट; बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल को दे पाएंगे टक्कर?

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं और रिलीज से पहले ही इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सनी देओल और इमरान हाशमी के संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर इमोशनल और इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके कमबैक को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Viral Girl: उसका हाथ मेरे कुर्ते के अंदर से जांघ तक गया.. वायरल गर्ल का चौंकाने वाला खुलासा, जानिये कौन था वो शख्स ?

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कानपुर वाली ठाकुर गर्ल का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने साथ हुई बदतमीजी का जिक्र कर रही हैं। उनका आरोप है कि ई-रिक्शा में सवार एक मुस्लिम युवक ने उन्हें बैड टच करने की कोशिश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast