Qazi Touqeer Song Offer: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। इस एपिसोड में काजी तौकीर की बहुत बड़ी लॉटरी लग गई है। ये तो हर कोई जानता है कि काजी तौकीर को गाना गाने का कितना शौक है। वह अक्सर शो में अपने इस हुनर का प्रदर्शन करते रहते है। उनकी आवाज का जादू तो फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पर भी चल चुका है, जब कुछ समय पर पहले उन्होंने सलमान खान की जगह वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट किया था। इस दौरान रोहित शेट्टी ने उन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया था। ये ऑफर काजी के लिए किसी लॉटरीसे कम नहीं था। लकिन अब उन्हें इसी का एक और ऑफर मिला और ऑफर देने वाले शो के होस्ट सलमान खान है। जिन्होंने उन्हें गाना देने का वादा किया है।
सलमान खान ने काजी को दिया गानाे का ऑफर
दरअसल, बिग बॉस 20 के 77 के एपिसोड में कल 22 नवंबर का वीकेंड का वार एपिसोड था। जिसमें सलमान खान ने पहले अरिशफा खान से बात की। फिर अपनी निगाहें काजी की तरफ टिका ली। इस दौरान उन्होंने काजी की सिंगिंग की जमकर तारीफ की। सलमान ने कहा 'काजी, जब तुम बाहर आओगे, मैं तुम्हें एक गाना दूंगा। घर से निकलते ही एक गाना करेंगे।' सलमान ने काजी को अपने प्रोजेक्ट में एक गाना देने का वादा किया है। हालांकि, उस प्रोजेक्ट से जुड़ी अभी कोई जानकारी समने नहीं आई है। लेकिन ये सुनते ही काजी की खुशी का ठिकाना नहीं था, उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
खुद को संभालते हुए काजी ने सलमान को थैंक यू बोला। और घर के बाकी सभी कंटेस्टेंट्स ने तालियां बजाकर काजी को बधाई दी। बता दें, ये दूसरी बार है, जब काजी को सिंगिंग का ऑफर मिला है। इससे पहले रोहित शेट्टी ने भी घर के अंदर ही काजी को काम देने की बात कही थी। मालूम हो कि सलमान खान से पहले रोहित शेट्टी काजी को पहला बड़ा ऑफर दे चुके थे। रोहित शेट्टी ने साफ शब्दों में कहा था कि वह काजी को अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म में एक सॉन्ग गाने का ऑफर दे रहे है।
Also read: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की शादी टूटी, तलाक की अर्जी में खोला बड़ा राज