Search KhabarFast

Press ESC to close

एशिया पावर इंडेक्स में भारत का जलवा, अमेरिका-चीन के बाद सबसे मजबूत, तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत ?

एशिया पावर इंडेक्स में भारत का जलवा, अमेरिका-चीन के बाद सबसे मजबूत, तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत ?

Asia Power Index: दुनिया के नक्शे पर भारत की धमक अब और तेज हो गई है। ताकत, प्रभाव और अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। इसका सबूत है ऑस्ट्रेलिया के नामी थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट। एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत ने अपना तीसरा स्थान न सिर्फ बचाए रखा है, बल्कि और मजबूती से पक्का कर लिया है।

रूस और जापान को पछाड़ा

इस बार भारत का ओवरऑल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है। इसी के दम पर भारत ने रूस और जापान जैसे बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। टॉप पर अमेरिका और चीन बने हुए हैं, मगर दिलचस्प ये है कि चीन और अमेरिका के बीच की दूरी अब घटती जा रही है। चीन तेजी से अमेरिका के करीब पहुंच रहा है।

मोदी की गिनती एशिया के टॉप-2 नेताओं में

रिपोर्ट में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी बड़ी खबर है। विशेषज्ञों की राय में पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता बनकर उभरे हैं। उनसे आगे सिर्फ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। यानी क्षेत्रीय राजनीति में मोदी की पकड़ अब और मजबूत मानी जा रही है।

Also read: पानी की गुणवत्ता पर विवाद के बीच बिसलेरी की सफाई, FSSAI के नोटिस पर कही ये बात

इकोनॉमी में भी रफ्तार

आर्थिक मोर्चे पर भी भारत के लिए अच्छी खबरें हैं। वर्ल्ड बैंक, IMF और ADB जैसे बड़े संस्थानों ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% से ज्यादा कर दिया है।KIEP के साउथ एशिया हेड क्यूंगहून किम का मानना है कि 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पानी की गुणवत्ता पर विवाद के बीच बिसलेरी की सफाई, FSSAI के नोटिस पर कही ये बात

FSSAI Clarify Sample Test:बिसलेरी ने अपने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी है। कंपनी ने आरोपों को लेकर कहा है कि उसे भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है। कंपनी के मुताबिक, उसके उत्पादों के सैंपल थर्ड पार्टी टेस्टिंग में भी पास हुए हैं। बिसलेरी ने अपनी गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर उठ रही

Tata Kuno EV: टाटा मोटर्स ला रही है नई इलेक्ट्रिक SUV, 500Km तक की रेंज के साथ धांसू फीचर्स

Tata Kuno EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी एक नई इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है, जिसे फिलहाल 'Tata Kuno' कोडनेम दिया गया है। इस गाड़ी को 2027-28 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast