Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: ऑरा नहीं, ब्रेजा चाहिए! शादी से पहले दूल्हे की जिद पर सोनीपत में मचा बवाल

Haryana News: ऑरा नहीं, ब्रेजा चाहिए! शादी से पहले दूल्हे की जिद पर सोनीपत में मचा बवाल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़कर बारात वापस ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हा शादी के लिए ब्रेजा कार की मांग पर अड़ गया। दुल्हन के पिता ने 8-9 लाख रुपये की हुंडई ऑरा कार बुक करवाई थी, लेकिन दूल्हा पक्ष ब्रेजा कार और सोने के गहनों की मांग करता रहा। मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा बिना शादी किए बारात लेकर लौट गया। पीड़ित परिवार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, गोहाना के गांधी नगर निवासी कुलदीप दिल्ली पुलिस में तैनात है। रिश्ता तय करते समय दूल्हा पक्ष ने कहा था कि उन्हें कोई दहेज नहीं चाहिए। लेकिन शादी तय होने के बाद सोने के गहने, महंगे कपड़े और बड़ी गाड़ी की मांग रखी जाने लगी। लड़की के पिता ने शादी के लिए हुंडई ऑरा कार बुक करवा दी, मगर दूल्हा ब्रेजा कार लेने की मांग पर अड़ा रहा। आरोप है कि शादी से एक दिन पहले भी सोने के गहनों की मांग की गई।
जांच में जुटी पुलिस

20 नवंबर को मुरथल रोड स्थित मामचंद वाटिका में बारात पहुंची, लेकिन ब्रेजा कार और सोने के गहने नहीं मिलने पर दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि रिश्तेदारों के सामने उनके परिवार के साथ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। रात करीब 12 बजे दूल्हा पक्ष बिना शादी किए बारात वापस ले गया।परिवार का आरोप है कि शादी में दिया गया फर्नीचर, सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान भी वापस नहीं किया गया। दुल्हन के पिता ने दूल्हे, उसकी मां, भाई-भाभी और दो बिचौलियों सहित छह लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में फैक्ट्री मालिकों की बढ़ी मुश्किलें!, सोनीपत की 7 फैक्ट्रियां सील, 22 पर गिरी गाज

Haryana News: हरियाणा में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने सोनीपत जिले की 22 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के नोटिस जारी किए हैं। इन इकाइयों पर वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने के लिए दिए गए खरीद आदेशों का प्रमाण आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड नहीं करने का आरोप है। बोर्ड की कार्रवाई के तहत अब तक 7 औद्योगिक इकाइयों को सील भी किया जा चुका है।

Bihar News: मौत के मुंह से निकले सांसद पप्पू यादव! काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार, 5 लोगों को आई चोट

Pappu Yadav Convoy Accident: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार देर रात सांसद के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी कटिहार जिले में एक बन रहे पुल के पास एक्सीडेंट का शिकार हो गई। इस हादसे में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि पप्पू यादव बाल-बाल बच गए। उन्हें कोई चोट नहीं आई है, वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी की गर्दन तो किसी के माथे और पीठ में चोट आई है। फिलहाल, अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast