Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की शादी टूटी, तलाक की अर्जी में खोला बड़ा राज

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की शादी टूटी, तलाक की अर्जी में खोला बड़ा राज

Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह पति वीर साहू से तलाक ले रही हैं और इसकी अर्जी भी कोर्ट में दायर कर दी है। शादी के 6 साल बाद दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।हाल ही में एक इंटरव्यू में सपना ने अपने तलाक पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सिर्फ वही और वीर जानते हैं कि उनका रिश्ता क्यों टूटा। जब सब कुछ ठीक था, तब उन्होंने साथ रहने का फैसला लिया था, लेकिन जब शादी नहीं चल पाई तो अलग होना ही सही लगा।

प्यार को लेकर कही बड़ी बात

सपना ने प्यार और रिश्तों पर अपनी सोच भी साझा की। उन्होंने कहा, "प्यार सिर्फ शारीरिक नहीं होता, ये आत्मा से जुड़ा होता है, इसमें भावनाएं होती हैं। लेकिन मुझे लगता है पुरुष ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं, जबकि महिलाएं भावनाओं में बह जाती हैं।"उन्होंने बताया कि शादी के बाद उन्होंने खुद पर ध्यान देना छोड़ दिया था। बिग बॉस से मिली लोकप्रियता के बाद उन्होंने शादी की थी। एक पत्नी, मां और बहू के तौर पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं, लेकिन इस दौरान वह अपनी अलग पहचान और करियर को भूल गई थीं।

Also read: जब सुष्मिता सेन ने किया था ऐसा डांस कि दीवाना हो गया था हिंदुस्तान, 28 साल बाद भी है गाने का क्रेज

क्या करेंगी दूसरी शादी?

जब सपना से पूछा गया कि क्या वह दोबारा शादी करेंगी, तो उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। वह तभी किसी रिश्ते में जाएंगी, जब उन्हें कोई ऐसा शख्स मिलेगा जो उनके प्यार के काबिल हो।इसी बीच वीर साहू का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं, "आप जैसे बदनसीबों को हम हंसते-हंसते टाल देते हैं।" सोशल मीडिया पर इसे सपना के बयान पर तंज माना जा रहा है, हालांकि वीर ने सपना का नाम नहीं लिया है।बता दें, सपना और वीर ने जनवरी 2020 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच तनाव की खबरें आ रही थीं, अब दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Qazi Touqeer: काजी तौकीर की निकल पड़ी लॉटरी! रोहित शेट्टी के बाद सलमान खान हुए मेहरबान, बिग बॉस के घर में मिला किस्मत चमका देने वाला ऑफर

Qazi Touqeer Song Offer: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। इस एपिसोड में काजी तौकीर की बहुत बड़ी लॉटरी लग गई है। ये तो हर कोई जानता है कि काजी तौकीर को गाना गाने का कितना शौक है। वह अक्सर शो में अपने इस हुनर का प्रदर्शन करते रहते है। उनकी आवाज का जादू तो फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पर भी चल चुका है, जब कुछ समय पर पहले उन्होंने सलमान खान की जगह वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट किया था।

जब सुष्मिता सेन ने किया था ऐसा डांस कि दीवाना हो गया था हिंदुस्तान, 28 साल बाद भी है गाने का क्रेज

Sushmita Sen Dance: हिंदी सिनेमा में बात जब भी 90 के दशक की होती है, तो उस दौर के बॉलीवुड गानों का अपना एक अलग ही जादू था। उस वक्त के गाने, उनका संगीत सब कुछ ऐसा था कि वो सालों बाद भी लोगों के जहन में बना हुआ है। आज हम 90 के दशक के एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें हीरोइन का अंदाज, गाने का संगीत और गायकी तीनों ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast