India vs Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की नीति अपना रखी है। ये सिलसिला अभी भी जारी है। रविवार को दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ने फिर पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद मामला और गरमा गया।अब इस विवाद पर क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था MCC ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। MCC ने कहा है कि वो भारत के इस फैसले में कोई दखल नहीं देगा।
MCC ने क्या कहा?
MCC के क्रिकेट प्रमुख फ्रेजर स्टीवर्ट ने रविवार को कहा, "MCC क्रिकेट के नियम बनाता है, लेकिन हाथ मिलाना नियमों का हिस्सा नहीं है। इस मामले में ऐसे मुद्दे जुड़े हैं जो हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। हमारा ध्यान सिर्फ इतना है कि मैदान पर खिलाड़ी एक-दूसरे और अंपायरों का सम्मान करें।"उन्होंने आगे कहा, "कुछ घटनाएं क्रिकेट से परे होती हैं, जो भू-राजनीतिक स्थिति से जुड़ी होती हैं। ये फैसले मेरे स्तर से ऊपर से आते हैं। हम सिर्फ यही नियंत्रित कर सकते हैं कि मैदान पर सम्मान बना रहे। अगर हाथ मिलाने को लेकर ऊपर से आदेश आ रहे हैं, तो MCC इसे कंट्रोल नहीं कर सकता। हम चाहेंगे कि सब सामान्य हो, लेकिन समझते हैं कि इसमें बड़े मुद्दे जुड़े हैं।
एशिया कप से शुरू हुआ था सिलसिला
ये अनौपचारिक बहिष्कार 2025 पुरुष एशिया कप के दौरान शुरू हुआ था, जो पहलगाम हमले के कुछ हफ्ते बाद खेला गया था। तब से ये चलन पुरुष, महिला क्रिकेट और हर उम्र के टूर्नामेंट में फैल गया है। रविवार को भारत A और पाकिस्तान A के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप मैच के बाद भी दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाए। इस मैच को पाकिस्तान A ने 48 रन से जीता था।
Also read: Siraj Controversy: सिराज को टीम से बाहर करना आसान नहीं था! गिल ने बताई अंदर की बात
बॉल टैंपरिंग पर भी बोले स्टीवर्ट
स्टीवर्ट ने सैंडपेपरगेट विवाद पर भी बात की, जो उस्मान ख्वाजा, चैड सेयर्स और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के नए खुलासों के बाद फिर सुर्खियों में है।उन्होंने कहा, "MCC 2018 की बॉल-टैम्परिंग घटना और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच पर टिप्पणी नहीं करेगा। लेकिन नियमों के हिसाब से गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल साफ तौर पर नियम का उल्लंघन था। इस पर किसी को शक नहीं है कि ऐसा हुआ था। 8 साल बाद किसे क्या पता था, इस पर MCC टिप्पणी नहीं करेगा।"