Search KhabarFast

Press ESC to close

Google Search में आया AI Mode, अब ChatGPT की तरह मिलेगा जवाब, जानिए नए फीचर्स

Google Search में आया AI Mode, अब ChatGPT की तरह मिलेगा जवाब, जानिए नए फीचर्स

Google Search AI Mode: Google अब सिर्फ सर्च इंजन नहीं रहना चाहता, वो इसे पूरा AI प्लेटफॉर्म बनाना चाहता है। इसी कड़ी में कंपनी ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए AI Mode में नया साइडबार लॉन्च कर दिया है।अब तक Google पर सवाल पूछने के बाद आपको वेबसाइटों के लिंक मिलते थे, लेकिन अब एक्सपीरियंस ChatGPT और Claude जैसा होने वाला है। यानी एक बार की सर्च के बाद बात वहीं खत्म नहीं होगी, आप उसी टॉपिक पर आगे भी सवाल पूछ सकेंगे।

कैसे काम करेगा नया साइडबार?

Google Search के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ प्रोडक्ट रॉबी स्टीन ने X पर इस बदलाव की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में इस फीचर का रोलआउट शुरू हो गया है।इसे यूज करने के लिए AI सर्च विंडो के राइट साइड में दिख रही ग्रे बार पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही साइडबार खुल जाएगा, जिसमें आपकी हाल की AI सर्च की लिस्ट दिखेगी। आप किसी भी पुरानी सर्च को खोलकर वहीं से बातचीत आगे बढ़ा सकते हैं। इसमें नई चैट शुरू करने, पुरानी चैट में टॉपिक खोजने और Gemini Notebook को जोड़ने का भी ऑप्शन मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, टेस्टिंग में इस फीचर से यूजर्स को किसी विषय को गहराई से समझने में मदद मिली।

क्या होगा फायदा?

इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो एक ही टॉपिक पर कई सवाल पूछते हैं। अब उन्हें हर बार नई सर्च शुरू करने और शुरुआत से जानकारी खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुरानी चैट पर वापस जाकर सीधे वहीं से सवाल पूछ सकेंगे।

Also read: Tata Kuno EV: टाटा मोटर्स ला रही है नई इलेक्ट्रिक SUV, 500Km तक की रेंज के साथ धांसू फीचर्स

Google बदल रहा है अपना अंदाज

पिछले कुछ समय में Google ने होमपेज और सर्च बार में कई बड़े बदलाव किए हैं। सर्च बॉक्स में AI Mode का बटन आ गया है। लंबे सवाल लिखने, AI ऑटोकंप्लीट, Gemini से इमेज बनाने और फाइल अपलोड करने जैसे फीचर भी आसान कर दिए गए हैं। फिलहाल ये नया साइडबार सिर्फ डेस्कटॉप पर AI Mode इस्तेमाल करने वालों को मिलेगा। नॉर्मल Google Search करने वालों को ये फीचर नहीं दिखेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एशिया पावर इंडेक्स में भारत का जलवा, अमेरिका-चीन के बाद सबसे मजबूत, तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत ?

Asia Power Index: दुनिया के नक्शे पर भारत की धमक अब और तेज हो गई है। ताकत, प्रभाव और अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। इसका सबूत है ऑस्ट्रेलिया के नामी थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट।

Tata Kuno EV: टाटा मोटर्स ला रही है नई इलेक्ट्रिक SUV, 500Km तक की रेंज के साथ धांसू फीचर्स

Tata Kuno EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी एक नई इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है, जिसे फिलहाल 'Tata Kuno' कोडनेम दिया गया है। इस गाड़ी को 2027-28 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast