Search KhabarFast

Press ESC to close

रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, खान सर विवाद से जुड़ा था नाम

रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, खान सर विवाद से जुड़ा था नाम

Roshan Anand Brother Death: हाल ही में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुई फायरिंग मामले में उन्हें आरोपी बताया गया था। जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए पटना सिविल कोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के रौशन आनंद का नाम सामने आया था। वहीं, अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें, प्रिंस यादव पर खान सर के कोचिंग विवाद में पहले भी नामजद थे।

कैसे हुई मौत?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव नेपाल के एक होटल में ठहरे हुए थे। उनके साथ कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे। सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के कमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसी के साथ उनके साथ मौजूद अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस CCTV फुटेज, कॉल डिटेल्स और अन्य सबूत जुटाने में लगी हुई है। तो वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही प्रिंस यादव के परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। 

Also read: Aaj Ka Mausam: बारिश बनेगी आफत! इन 14 राज्यों में गरजेंगे बादल, जानें दिल्ली-UP-हरियाणा का मौसम

खान सर विवाद में आया नाम

बता दें, प्रिंस यादव का नाम खान सर के कोचिंग संस्थान से जुड़े पुराने विवादों में भी आया था। 2021 में खान सर ने रोशन आनंद, उनके भाई प्रिंस यादव और अन्य लोगों पर अपने कोचिंग सेंटर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया था। इसके अलावा 02 जून को पटना में खान ग्लोबल स्टडीज पर हुई फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु GS एकेडमी का नाम सामने आया है। जिसके तहत रोशन आनंद को गिरफ्तार किया गया है, जबकि प्रिंस यादव फरार बताए जा रहे थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

देशभर में सेल ब्रॉडकास्ट सेवा अस्थायी रूप से बंद, अब नहीं आएंगे इमरजेंसी अलर्ट

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से जारी एक एडवाइजरी के बाद देशभर में सेल ब्रॉडकास्ट (CB) सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: बारिश बनेगी आफत! इन 14 राज्यों में गरजेंगे बादल, जानें दिल्ली-UP-हरियाणा का मौसम

देशभर में मानसून का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 14 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। कहीं मानसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है तो कहीं बादल आफत बनकर बरसने वाले हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों के लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ta
Khabar Fast