Search KhabarFast

Press ESC to close

महाराष्ट्र में खेला शुरू! उद्धठ ठाकरे की बैठक से कई सांसद नदारद, फोन पर नहीं हो पा रहा संपर्क

महाराष्ट्र में खेला शुरू! उद्धठ ठाकरे की बैठक से कई सांसद नदारद, फोन पर नहीं हो पा रहा संपर्क

Maharashtra Politics Chaos:एक तरफ पश्चिम बंगाल में हाईवोल्टेज ड्रामा हो रहा है, तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल देखी जा रही है। शिवसेना उद्धव गुट की धड़कनें बढाने वाले खबर सामने आई है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार यानी 15 जून को पार्टी के सभी सांसदों की बैठक बुलाई थी।

उद्धठ ठाकरे द्वारा बुलाई गई बैठक में हर कोई उस वक्त चौंकन्ना रह गया, जब बैठक से कई सांसद नदारद रहे। शिरडी लोकसभा सीट से सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे पहुंचे से बाहर हो गए। वहीं, दो सांसद शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे।

उद्धव ठाकरे की बैठक से सांसद नदारद

बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में मौजूद अपने सभी सांसदों को तुरंत मुंबई पहुंचने के निर्देश दिए थे। यह बैठक दोपहर साढे बारह बजे मातोश्री पर आयोजित की गई थी। राजनीतिक हालात और संसद के मानसून सत्र को लेकर रणनीति बनाने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी लेकिन, कई सांसद बैठक से नदारद रहे। सांसद भाऊ साहेब वाकचौरे का मोबाइल फोन सुबह से लगातार बंद आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, वाकचौरे पिछले दो दिनों से अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। ऐसे में वाकचौरे कहां गए इस को लेकर सस्पेंस गहरा गया है।  

Also read: Ramalinga Reddy Resignation: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी, मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा

ऑपरेशन टाइगर की आहट तेज

महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में इस वक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऑपरेशन टाइगर को लेकर चर्चाएं चल रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इसी ऑपरेशन के डर से उद्धव ठाकरे ने आनन-फानन में बैठक बुलाई है। लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट शिवसेना यूबीटी के कुल 9 सांसद जीतकर आए हैं। पिछले कुछ दिनों से दावा किया जा रहा है कि उद्धव गुट के 9 में से 7 सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। कुछ सांसदों के पाला बदलकर शिंदे गुट में शामिल होने की अटलकों ने बाजार गर्म कर दिया है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में हंगामा, TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब विपक्षी दलों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast